Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एयरबस A320 विमानों में सॉफ्टवेयर अपग्रेड, 90% से ज्यादा फ्लीट सुरक्षित

Airbus A320 Software Upgrade: भारत में संचालित एयरबस A320 फैमिली विमानों में फ्लाइट कंट्रोल सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है. DGCA के अनुसार 338 में से 270 विमान अपडेट हो चुके हैं.

Airbus A320 Software Upgrade: देश की बड़ी एयरलाइंस IndiGo, Air India और Air India Express ने शनिवार को अपने एयरबस A320 फैमिली विमानों में फ्लाइट कंट्रोल सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम शुरू किया. यह कदम होने वाले तकनीकी समस्या को रोकने के लिए उठाया गया है. अपग्रेड की वजह से कुछ उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन देखने को मिले, हालांकि इंडिगो और एयर इंडिया ने दिनभर में एक भी फ्लाइट रद्द नहीं की.

338 विमानों में अपग्रेड की जरूरत

DGCA के ताजा आकड़ों के मुताबिक भारत में 338 A320 फैमिली विमान उड़ान भर रहे हैं जिनमें से 270 में अपग्रेड पूरा हो चुका है. यानी 90 प्रतिशत से ज्यादा फ्लीट अब सुरक्षित कॉन्फिगरेशन में है. इंडिगो ने अपने सभी 200 विमानों को अपडेट कर लिया है. एयर इंडिया के 113 में से 69 और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 25 में से 17 विमानों में अपग्रेड पूरा हुआ है.

कुछ में देरी तो कुछ कैंसिलेशन

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार अपग्रेड की वजह से हवाई अड्डों पर 60-90 मिनट की देरी हुई. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चार उड़ाने रद्द कीं लेकिन बाकी एयरलाइंस ने संचालन जारी रखा. DGCA ने एयरलाइंस को आदेश दिया था कि सभी प्रभावित विमानों में अपग्रेड 30 नवंबर सुबह तक हर हाल में पूरा किया जाए.

सौर विकिरण से जुड़ी चेतावनी

यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब यूरोपीय एविएशन एजेंसी (EASA) और एयरबस ने चेतावनी दी कि तेज सौर विकिरण से कुछ विमानों के Elevator Aileron Computer (ELAC) में फ्लाइट कंट्रोल डेटा प्रभावित हो सकता है. इससे टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान अनचाहे पिच मूवमेंट हो सकता है.

ये भी पढ़ें-हार भूलकर जीत की तलाश में टीम इंडिया, रोहित-विराट पर जिम्मेदारी

यात्रियों को बड़ी परेशानी नहीं

सॉफ्टवेयर अपडेट दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता के बेस पर किए जा रहे हैं. DGCA ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हार्डवेयर रियलाइन्मेंट भी कियाजा सकता है. एयरलाइंस कादावा है कि मामूली देरी के अलावा यात्रियों को किसी बड़े व्यवधान का सामना नहीं करना पड़ेगा. अपग्रेड पूरा होने के बाद सभी विमान सुरक्षित कॉन्फिगरेशन में होंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital