महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) को उनके जन्मदिन पर देश के शीर्ष नेताओं और सहयोगियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) नेता सुप्रिया सुले ने उनके योगदान की सराहना की और दीर्घायु की कामना की.
PM मोदी ने अजीत पवार को दी जन्मिदन की बधाई (Ajit Pawar)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अजित पवार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे महाराष्ट्र में एनडीए के सुशासन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु रखे.”
केंद्रीय गृहमंत्री ने अजीत पवार की लंबी आयु के लिए की कामना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आप महायुति सरकार के कार्यों को जमीन पर उतारने में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं. मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं.”
ये भी पढ़ें: गुजरात के सीएम रहते पीएम मोदी क्यों लिखते थे रिटायर्ड अफसरों को पत्र? मोदी स्टोरी की पोस्ट में हुआ खुलासा
नितिन गडकरी ने अजित पवार को कहा दीर्घायु
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आप दीर्घायु हों.”
एकनाथ शिंदे ने भी अजित पवार को जन्मदिन की दी बधाई
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अजित पवार को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, “महायुति के मजबूत सहयोगी अजित दादा पवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं. अर्थशास्त्र में उनकी गहरी समझ और महाराष्ट्र के विकास के प्रति समर्पण अनुकरणीय है. मैं उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं.”
सुप्रिया सुले ने अजीत पवार के आने वाले वर्ष के लिए की कामना
सुप्रिया सुले ने अपने संदेश में कहा, “अजित दादा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आने वाला वर्ष आपके लिए खुशहाली लाए.”
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार
अजित पवार महाराष्ट्र के प्रमुख राजनेता और वर्तमान उपमुख्यमंत्री हैं. उनका जन्म 22 जुलाई 1959 को अहमदनगर के देवलाली प्रवरा में हुआ था. वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता हैं और अपने चाचा शरद पवार के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे. लेकिन, 2023 में उन्होंने एनसीपी से अलग होकर महायुति गठबंधन में शामिल हो गए. वे 1991 से बारामती विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. अजित पवार ने वित्त, जल संसाधन मंत्री के रूप में भी कार्य किया है.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



