Bharat Express DD Free Dish

‘चवन्नी से रुपया’ पर भड़के संगीत सोम, बोले- अखिलेश को एकन्नी का भी नहीं छोड़ेंगे जयंत चौधरी

UP Assembly Election: अखिलेश यादव की ‘चवन्नी से रुपया’ वाली टिप्पणी पर भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिसे अखिलेश रुपया बता रहे हैं वही उन्हें एकन्नी का भी नहीं छोड़ेंगे.

Sangeet Som hits back at Akhilesh Yadav's statement

अखिलेश यादव के 'चवन्नी' बयान पर संगीत सोम का पलटवार

UP Assembly Election: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी पर की गई ‘चवन्नी से रुपया’ वाली टिप्पणी पर भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने तीखा जवाब दिया है. सरधना से पूर्व विधायक सोम इन दिनों राष्ट्रीय लोकदल के साथ खुलकर दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिसे अखिलेश ‘चवन्नी से रुपया’ बता रहे हैं, वही उन्हें ‘एकन्नी का भी नहीं छोड़ेंगे’.

अखिलेश पर साधा निशाना

संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव के बयान समझ से परे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश लगातार लोगों और जातियों को अपमानित करने वाली बातें कर रहे हैं. सोम का दावा है कि इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुलेगा.

जयंत चौधरी की भूमिका

पूर्व विधायक ने याद दिलाया कि पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी को पश्चिमी यूपी में जो सीटें मिली थीं, उनमें जयंत चौधरी का अहम योगदान था. उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार मन बना लिया है और वही व्यक्ति जिसे अखिलेश ‘चवन्नी से रुपया’ कह रहे हैं, उन्हें ‘एकन्नी का भी नहीं छोड़ेंगे’.

पोस्टर विवाद पर प्रतिक्रिया

मेरठ और आसपास लगे विवादित पोस्टरों पर संगीत सोम ने कहा कि लोग अपनी बात रख रहे हैं और लोकतंत्र में हर किसी को ऐसा करने का अधिकार है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर लोग सच्चाई सामने ला रहे हैं तो समाजवादी पार्टी को इससे परेशानी क्यों हो रही है.

ये भी पढ़ें-‘एक धागे में सिमटा सदियों का इतिहास’: जानिए कब और कैसे हुई रक्षाबंधन की शुरुआत, क्या कहती हैं लोककथाएं?

आरक्षण पर चुप्पी

आरक्षण हटाने की मांग पर पूछे गए सवाल का संगीत सोम ने कोई जवाब नहीं दिया.

ये भी पढ़ें-गैर-मराठी ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत, फडणवीस सरकार ने मराठी सीखने के लिए दी 1 साल की मोहलत

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read