Bharat Express DD Free Dish

गांव का नक्शा गायब, हाईकोर्ट ने कलेक्टर व तहसीलदार से मांगी जानकारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मऊ के गाँव लाड़नपुर के राजस्व अभिलेखागार से नक्शा गायब होने के मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा. अगली सुनवाई 29 मई को होगी.

Allahabad High Court
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाँव लाड़नपुर , तहसील सदर जिला मऊ के राजस्व अभिलेखागार से राजस्व नक्शा ही गायब होने के मामले में राज्य सरकार से जानकारी मांगी है . याचिका की अगली सुनवाई 29 मई को होगी.

यह आदेश न्यायमूर्ति जे जे मुनीर ने अधिवक्ता चंद्र कांत त्रिपाठी की याचिका पर दिया है.

याची का कहना है कि लेखपाल के पास एक नक्शे की फोटो स्टेट कापी है जो मौके के मापक पर खरा नहीं उतरता. जिससे सीमांकन कार्य भी सही तरीके से नहीं हो पा रहा है और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत करने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई, तो यह जनहित याचिका दायर की गई.

याची की बहस पर कोर्ट ने कलेक्टर मऊ और तहसीलदार सदर से दो सप्ताह के अंदर जानकारी मांगी है और आदेश की प्रति कलेक्टर व तहसीलदार को भेजने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें: भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली करने के आरोपी दरोगा की बर्खास्तगी रद्द, कोर्ट ने कहा विभागीय कार्रवाई करना जरूरी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read