Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

विपक्ष का गठबंधन एक से एक बढ़कर घोटालेबाजों का समूह- बोले डॉ. दिनेश शर्मा

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने युवकों से कहा कि कोई भी निर्णय लें तो उस पर अमल करने के लिए अडिग रहें.

BJP Rajya Sabha MP Dr. Dinesh Sharma

उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने वाराणसी में चिकित्सकों के एक सम्मेलन में कहा कि विपक्ष का गठबंधन एक से एक बढ़कर घोटालेबाजों का समूह है जिसे बिन दूल्हे की बारात कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि उसमें घोड़े पर कौन चढ़ेगा इसकी संभावना भी कम इसलिए लगती है क्योंकि सब एक दूसरे के विरोधी और एक से एक बढ़कर भ्रष्टाचारी हैं. उन्होंने दावा किया भाजपा सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव मे जीतेगी क्योंकि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासन में देश का बहुत अधिक विकास हुआ है.

राहुल गांधी के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले कोलेकर एक सवाल पर दिनेश शर्मा ने कहा कि वास्तव में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को शब्द संयम के लिए सीख दी है और कहा है कि एक राजनेता की भाषा संयमित होनी चाहिए. दस साल की राजनीति में भी वे असंयमित भाषा बोलने से परहेज नहीं कर पा रहे हैं.

संत अतुलानंद विद्यालय में आयोजित हजारों की संख्या में युवा संसद के “विमर्श” कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब भारत पिछड़ा देश नहीं रहा, बल्कि विकसित देश की श्रेणी में आने जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो अमेरिका अपने आपको सबसे अधिक शक्तिशाली कहता था वही कोरोनाकाल में भारत से दवा की मदद मांग रहा था.आज भारत की प्रतिभा ने विदेशों में इतनी धाक जमाई है कि अमेरिका का प्रेसिडेन्ट कहता है कि भारतीय युवकों से बचकर रहना क्योंकि अपनी प्रतिभा के बल पर भारतीय युवक अमेरिका के रोजगार पर काबिज हो सकते हैं. जहां पहले अमेरिका का सड़ा हुआ लाल रंग का गेहूं जिसे वहां के जानवर भी नहीं खाते थे, हिन्दुस्तान में आता था और राशन की दुकानों पर लाइन लगाकर मिलता था. आज भारत कई देशों का महत्वपूर्ण गेहूं का निर्यातक बन गया है. कोरोना काल में भारत ने विश्व के 129 देशों को कोरोना की वैक्सीन दी.


डॉ. शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी कहते थे कि भ्रष्टाचार के कारण यदि केन्द्र 100 रूपए भेजता है तो मात्र 15 रूपए ही विकास के कार्य में लगते हैं, किंतु पीएम मोदी ने जनधन के खातों के माध्यम से ऐसी व्यवस्था की कि केन्द्र से भेजे गए 100 रूपए किसान या गरीब को 100 ही रूपए मिल जाते हैं. उन्होंने कहा कि जहां पहले गांव में जब डाकिया आता था, तो पूरा गांव इकट्ठा हो जाया करता था. आज पीएम मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया ने गांवों की हालत भी बदल दी है. आज विश्व में सबसे अधिक मोबाइल भी भारत में बनते हैं. आज भारत में यदि 100 मोबाइल बनते हैं तो 70 मोबाइल नोएडा में बनते हैं. अब उत्तर प्रदेश के लड़कों को विदेश पढ़ने जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां के विश्वविद्यालयों में उन पाठ्यक्रमों को पढ़ाने की व्यवस्था की गई है.


पूर्व उपमुख्यमंत्री ने युवकों से कहा कि कोई भी निर्णय लें तो उस पर अमल करने के लिए अडिग रहें. उन्होंने बताया कि किस प्रकार अपनी इच्छा के अनुकूल शिक्षक बने. उन्होंने 18 से 25 वर्ष के युवा विद्यार्थियों को आवाह्न किया कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही है. विभिन्न योजनाओं के साथ में अपने आप को संबंध करें प्रधानमंत्री के तीसरी बार वाराणसी से जीतने पर एक बार फिर से लगातार प्रधानमंत्री बनाने से देश निश्चित रूप में विश्व का नेतृत्व करेगा, चिकित्सकों के कार्यक्रम में डॉक्टर राकेश उपाध्याय मुंबई प्रदेश के भाजपा मंत्री विनोद मिश्र तथा भारी संख्या में वाराणसी के चिकित्सक मौजूद थे वही अतुल आनंद विद्यालय में आयोजित युवा संसद में सदस्य विधान परिषद रहे क्षेत्र नारायण सिंह, राहुल सिंह, आयुष्मान, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता युवा भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट इश्करण सिंह भंडारी भी मौजूद थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital