देश

नए संसद भवन में मंत्रियों के लिए कमरों का आवंटन, जाने कौन कहां बैठेगा ?

New Parliament Session:  आज से ठीक 2 दिन बाद यानी की 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र शुरू होने वाला है. इसको लेकर लगभग सभी तैयारिया कर ली गई है. नई संसद में मंत्रियों के लिए कमरों का आवंटन कर दिया गया है. इसकी एक लिस्ट सामने आई आयी है, जिसमें सभी मंत्रियों के कमरों का जिक्र है कि कौन किस कमरे में ठहरेगा. लिस्ट के मुताबिक, 11 वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों को अपर ग्राउंड फ्लोर पर कमरे आवंटित किए हैं, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव और विदेश मंत्री एस जयशंकर का नाम शामिल है.

नई संसद में गृह मंत्री अमित शाह अपर ग्राउंड फ्लोर पर कमरा नंबर G 33 दिया गया है. ठीक उनके बगल में यानी के G34 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कमरा दिया गया है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को कमरा नंबर 31 तो वहीं पीयूष गोयल को कमरा नंबर 30 दिया गया है.

इन मंत्रियों को मिला फर्स्ट फ्लोर

इसके अवाला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को  12, कृषिमंत्री नरेंद्र तोमर को 11, विदेश मंत्री एस जयशंकर को कमरा नंबर 10 दिया गया है. वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को इसी फ्लोर पर कमरा नंबर G8 दिया गया है. इसके अलावा गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, रायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रिजुजु, आर के सिंह आदि को फर्स्ट फ्लोर पर कमरा मिला है.

यह भी पढ़ें-  Madhya Pradesh Election: पूर्व CM उमा भारती बोलीं- ‘मैं ना पार्टी से नाराज, ना ही रिटायर्ड हूं…’, PM मोदी की तारीफ में कही ये बात

बता दें कि मोदी सरकार ने 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है. जो कि 5 दिनों तक चलेगा. इसी नए सत्र के दौरान सभी मंत्री अपने-अपने नए कमरों में शिफ्ट कर दिये जाएंगे. वहीं सरकार ने 17 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे सभी नेताओं की सदन में बैठक बुलाई है. वहीं अगर कमरों की बात की जाए तो मौजूदा संसद भवन के सभी वरिष्ठ मंत्रियों को ग्राउंड फ्लोर पर कमरा दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

18 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

34 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago