यूटिलिटी

Airtel ने लाया 3 नए सस्ते प्रीपेड प्लान, 5G डेटा के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ

अक्सर आपने देखा होगा की एयरटेल अपने कस्टमर को कई प्रीपेड प्लान पेश करती रहती है. यदि आप भी एयरटेल यूजर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में ग्रहकों के लिए 3 नए प्रीपेड प्लान लेकर आई हैं. नए प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद खास हैं जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है. नए प्लान में ग्राहकों को रोजाना 1 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा. आइए आपको इस नए प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

एयरटेल का 265 रुपये वाला प्लान

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए 265 रुपये का प्लान पेश किया है. नए प्लान की वैधता 28 दिनों की है. नए प्लान में ग्राहकों को रोजाना 1 जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है. इसके अलावा इस प्लान में रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं. इसमें कंपनी ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा, फ्री हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. अगर आप इसे अपने एयरटेल थैंक्स ऐप से रिचार्ज करते हैं तो आपको 2GB डेटा का लाभ मिलेगा.

एयरटेल का 239 रुपये वाला प्लान

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए 239 रुपये का प्लान पेश किया है। नए प्लान की वैधता 21 दिनों की है. नए प्लान में ग्राहकों को रोजाना 1 जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है. इसके अलावा इस प्लान में रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं. इसमें कंपनी ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा, फ्री हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps हो जाती है.

ये भी पढ़ें- अकाउंट में नहीं है पैसे, फिर भी UPI से कर सकेंगे पेमेंट, RBI के निर्देश के बाद इन बैंकों ने शुरू की सर्विस

एयरटेल का 209 रुपये वाला प्लान

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए 209 रुपये का प्लान पेश किया है. नए प्लान की वैधता 21 दिनों की है.  नए प्लान में ग्राहकों को रोजाना 1 जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे. इसमें कंपनी ग्राहकों को फ्री हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है.

Dimple Yadav

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

8 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

8 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

9 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

9 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

10 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

10 hours ago