Ambikapur Murder Case Arrest
Ambikapur Murder Case Arrest: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रेप कर एक महिला की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक ये हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई थी. आरोपी को पकड़ने के लिए उसपर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
क्या है पूरा मामला?
जांच में सामने आया कि आरोपी ने महिला के साथ पहले जबरन दुष्कर्म किया और फिर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी फरार होकर अंबिकापुर से बिश्रामपुर, नागपुर होते हुए चिरमिरी में छिपकर रह रहा था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज और डीआईजी-एसएसपी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत आरोपी पर 35 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. सरगुजा समेत सीमावर्ती जिलों में आरोपी की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया गया.
घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद
आरोपी के कब्जे से घटना के दौरान पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल ने बताया कि 3 तारीख को पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था. इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज किया था. इस मामले की पुलिस के द्वारा लगातार जांच की जा रही थी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



