Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पश्चिम बंगाल में आज अमित शाह की जनसभाएं, बारासात में करेंगे रोड शो

West Bangal Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में तीन बड़े चुनावी कार्यक्रम करेंगे. दोपहर में तेहट्टा और राणाघाट में जनसभाएं होंगी, जबकि शाम को बारासात में रोड शो आयोजित होगा.

West Bangal Election: केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में अपनी पहली जनसभा करेंगे. यह कार्यक्रम दोपहर 3:15 बजे हरिचंद गुरुचंद स्टेडियम ग्राउंड, तेहट्टा में होगा. सभा में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है. शाह यहां जनता से संवाद करेंगे और चुनावी संदेश देंगे.

राणाघाट दक्षिण विधानसभा में जनसभा

पहली सभा के बाद अमित शाह का अगला पड़ाव राणाघाट दक्षिण विधानसभा होगा. शाम 4:30 बजे अनुलिया स्टेडियम मैदान में उनकी दूसरी जनसभा आयोजित होगी. इस दौरान वे स्थानीय मुद्दों पर बात करेंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखेंगे. यहां भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिल सकता है.

बारासात में रोड शो

दिन का सबसे बड़ा कार्यक्रम शाम 7:15 बजे बारासात विधानसभा क्षेत्र में होगा. अमित शाह यहां रोड शो करेंगे, जो बारासात पुलिस स्टेशन से शुरू होगा. इस रोड शो में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. समर्थक झंडे और पोस्टर लेकर उनका स्वागत करेंगे और पूरे इलाके में चुनावी माहौल और भी गर्म हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. अशोक लाहिड़ी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

राजनीतिक महत्व

तेहट्टा और राणाघाट की सभाओं के बाद बारासात का रोड शो पश्चिम बंगाल की राजनीति में अहम संदेश देने वाला कार्यक्रम माना जा रहा है. अमित शाह की ये सभाएं और रोड शो भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा हैं और राज्य में पार्टी की मौजूदगी को मजबूत करने का प्रयास है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital