राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनोनीत राज्यसभा सदस्य के लिए खाली हुई चार सीटों के लिए पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला (Harsh Vardhan Shringla), वकील उज्ज्वल देवराव निकम, सी. सदानंदन मास्टर, और डॉ. मीनाक्षी जैन के नाम की घोषणा की है. ये चारों हस्तियां अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देते हुए देश सेवा की है. राष्ट्रपति की ओर से आधिकारिक ऐलान के बाद पीएम मोदी ने इन सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं.
अमित शाह ने दी बधाई
वहीं अमित शाह ने भी सभी को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रतिष्ठित इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन जी, पूर्व राजनयिक श्री हर्षवर्धन श्रृंगला जी, समाजसेवी श्री सी. सदानंदन मास्टर जी और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री उज्ज्वल निकम जी को माननीय राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई.
अपने चुने हुए क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान के माध्यम से, आपने राष्ट्र का सम्मान बढ़ाया है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके विशाल ज्ञान, नुभव और कौशल से संसद में हमारे राष्ट्रीय विमर्श को और समृद्ध किया जाएगा और भारत की महानता की यात्रा को गति मिलेगी.
Heartiest congratulations to distinguished historian Dr. Meenakshi Jain Ji, former diplomat Shri Harsh Vardhan Shringla Ji, social worker Shri C. Sadanandan Master Ji, and senior advocate Shri Ujjwal Nikam Ji on being nominated to the Rajya Sabha by the Hon’ble President.…
— Amit Shah (@AmitShah) July 13, 2025
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




