केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की. उत्तरायण (Makar Sankranti 2026) के मौके पर उन्होंने पारंपरिक पतंगबाजी में हिस्सा लिया. मंदिर दर्शन के बाद शाह परिवार संग रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाते नजर आए. यह नजारा उत्सव के माहौल में काफी खूबसूरत रहा. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने गांधीनगर में जैव-संरक्षण सुविधा की आधारशिला रखी थी. जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और विज्ञान मंत्री अर्जुन मोढवाडिया भी मौजूद थे. शाह का यह दौरा गुजरात में उत्तरायण के रंग में रंगा रहा.
जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
अमित शाह ने परिवार के साथ जगन्नाथ मंदिर पहुंच कर भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की. मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया. पूजा के बाद शाह उत्तरायण के पर्व में भी शामिल हुए. वहां उन्होंने परिवार संग पतंगबाजी का आनंद भी लिया.
जय जगन्नाथ!
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उत्तरायण के पवित्र अवसर पर अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन–पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाप्रभु की कृपा देशवासियों पर सदैव बनी रहे।
દર વર્ષની જેમ આ વર્ષે પણ ઉત્તરાયણના પાવન પર્વ પર અમદાવાદ સ્થિત શ્રી જગન્નાથ મંદિર ખાતે દર્શન… pic.twitter.com/uhv2KTyn3P
— Amit Shah (@AmitShah) January 14, 2026
परिवार संग लिया पतंगबाजी का मजा
मंदिर में पूजा के बाद शाह उत्तरायण के पर्व (Makar Sankranti 2026) में भी शामिल हुए. वहां उन्होंने परिवार संग पतंगबाजी का लुफ़त उठाया. बता दें कि यह नजारा काफी मनमोहक रहा. गृह मंत्री को पतंग उड़ाते देख कार्यक्रम में मौजूद लोग काफी उत्साहित थे.
उत्तरायण का पर्व पूरा गुजरात हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। आज अहमदाबाद के अर्जुन ग्रीन फ्लैट्स, नारणपुरा वार्ड में आयोजित सार्वजनिक पतंगोत्सव में शामिल होकर पतंग उड़ाई।
ઉત્તરાયણના પાવન અવસર પર આખુય ગુજરાત ખૂબ જ આનંદ અને ઉત્સાહથી આ તહેવારની ઉજવણી કરી રહ્યું છે. આજે અમદાવાદના… pic.twitter.com/AQqwZeDCtk
— Amit Shah (@AmitShah) January 14, 2026
गुजरात में धूमधाम से मनाया जाता है उत्तरायण
बताते चलें कि उत्तरायण का त्योहार गुजरात में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. जिसमें पतंगबाजी मुख्य आकर्षण होता है. वहीं अमित शाह का पतंग उड़ाना इस उत्सव को और खास बना गया. जगन्नाथ मंदिर में पूजा और पतंगबाजी ने धार्मिक और सांस्कृतिक रंग भरा. गृह मंत्री का यह दौरा गुजरात की परंपराओं को मजबूत करता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


