हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए आपराधिक कानून को लॉन्च किया और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा को बहुमत देने के लिए आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही जनता को सतत विकास का भरोसा दिलाया. नए क्रिमिनल लॉ को लागू करने के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूरी प्रक्रिया भी देखी कि किस तरीके से मामलों को हल किया जाएगा. इसके लिए पुलिस अधिकारियों और कलाकारों ने एक पूरा एक्ट किया, जिसमें क्राइम की सूचना मिलने से लेकर आरोपी को सजा मिलने तक के सभी स्टेज को दिखाया गया.
अपराध और मुकदमों में मिलेगी राहत
हरियाणा में नए क्रिमिनल लॉ से जनता को अपराध और मुकदमों में लंबी कोर्ट-कचहरी से राहत मिलेगी. अब कोई भी नागरिक किसी भी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करवा सकेगा, जिसे 15 दिन में संबंधित थाने में ट्रांसफर करना अनिवार्य होगा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिरह और अपील होगी. यौन अपराधों में पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी जरूरी होगी. विदेश में गैंगस्टरों पर भी भारतीय अदालतें मुकदमा चला सकेंगी.
चार विकास कार्यों का लोकार्पण
इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने आज 825 करोड़ रुपए के अलग-अलग विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. जनता के लिए चार विकास कार्यों का लोकार्पण और आठ विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता जनता का विकास करना है और इसी लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है. शाह ने कहा कि भाजपा भेदभाव में यकीन नहीं रखती है. हम सभी जाति और सभी धर्मों के लोगों को समान मानते हैं.
पहले मनोहर लाल खट्टर ने और अब नायब सैनी ने हरियाणा के विकास के लिए कार्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने उस धारणा को खत्म करने का काम किया है, जिसमें कहा जाता था कि एक सरकार आती है तो एक जिले का विकास होता है और दूसरी सरकार आती है तो दूसरे जिले का विकास होता है, बाकी का हरियाणा लाइन में ही खड़ा रहता था. लेकिन, भाजपा सभी जिलों, सभी राज्यों और देश के विकास में भरोसा रखती है.
यह भी पढ़िए: मोदी सरकार उभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन करने वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर करेगी सख्त कार्रवाई
Also Follow Bharat Express on X
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

