Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Amit Shah: ‘BJP को हराने के लिए विपक्ष एकजुट, PM मोदी के राज में देश आगे बढ़ रहा है’, कोल्हापुर में बोले- गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 10 ही दिन में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर बदला लेकर हमारे जवान वापस आए.

amit saha

गृहमंत्री अमित शाह (फोटो-ANI)

Edited by Nitish Pandey

Amit Shah: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित विजय संकल्प रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 में देश में फिर से एक बार चुनाव होने वाला है. हम और हमारे साथी दल शिवसेना, महाराष्ट्र में चुनाव लड़ेंगे और सामने सारे इकट्ठा होकर लड़ने वाले हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव भाजपा की सरकार फिर से बनाने का नहीं, ये चुनाव फिर से एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव नहीं है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले चुनाव में भाजपा की जीत महान भारत की रचना का चुनाव है. बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष एकजुट है.

अमित शाह ने कहा कि PM मोदी ने आज़ादी के बाद पहली बार देश की सुरक्षा निति सुनिश्चित की. PM ने स्पष्ट कर दिया कि हमें दुनिया के हर देश के साथ अच्छे संबंध चाहिए. मगर हमारे जवानों के साथ कोई छेड़खानी करेगा तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी. पाकिस्तान ने उरी, पुलवामा में हमला किया.

ये भी पढ़ें: Meghalaya: वर्षों से मेघालय में दो परिवारों का राज रहा और इन्होंने भ्रष्टाचार कर गरीबों का पैसा खाया- बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 10 ही दिन में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर बदला लेकर हमारे जवान वापस आए. एक ही कदम से पूरी दुनिया में संदेश गया कि भारत की सीमा और सेना के साथ छेड़खानी नहीं करते वरना नतीजे भुगतने पड़ते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital