Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में होगा सबसे बड़ा ‘स्पीकर्स सम्मेलन’, अमित शाह करेंगे उद्घाटन; जानें कौन-कौन आ रहा है?

दिल्ली की विधानसभा में 24 और 25 अगस्त 2025 को एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है. इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे.

Delhi Assembly Amit Shah All India Speakers Conference

दिल्ली में होगा स्पीकर्स सम्मेलन

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

दिल्ली विधानसभा एक ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी करने जा रहा है. यहां 24 अगस्त को पहली बार ‘ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस’ होने वाली है. इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस अभूतपूर्व सम्मेलन की घोषणा करते हुए बताया कि इसमें देश भर के विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल होंगे. यह सम्मेलन न केवल भारत की संसदीय परंपरा में एक नया अध्याय जोड़ेगा, बल्कि विधायी नेताओं को एक साझा मंच पर लाकर संवाद और सहयोग को भी बढ़ावा देगा.

दिल्ली विधानसभा में 24 अगस्त को ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा. इसका समापन 25 अगस्त को होगा. इसमें विधानसभा अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष, परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष इस शामिल होंगे. यह अपनी तरह का पहला आयोजन है.

सम्मेलन के मुख्य बिंदु

  • उद्घाटन सत्र: 24 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे.
  • समापन सत्र: 25 अगस्त को होगा, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे.
  • सम्मेलन का उद्देश्य: विधायी नेताओं के बीच संवाद और सहयोग के लिए एक ऐतिहासिक मंच प्रदान करना है.
  • विशेष आकर्षण: इस सम्मेलन में विट्ठलभाई पटेल के जीवन और संसदीय योगदान पर एक विशेष प्रदर्शनी और डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया जाएगा.
  • राज्य अतिथि का दर्जा: विभिन्न राज्य विधानसभाओं के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को राज्य अतिथि का दर्जा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ट्रंप-पुतिन मुलाकात से पहले जेलेंस्की ने पीएम मोदी से क्या बात की? यूक्रेन बोला- हम आभारी

सम्मेलन में शामिल होंगे कई प्रमुख नेता

इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और किरेन रिजिजू सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे. इसके अलावा, दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read