Bharat Express DD Free Dish

अमरावती कांड: आरोपी अयान ने आठ लड़कियों को चतुराई से फंसाया, ‘लव गुरु’ की तलाश में SIT

Amravati SIT probe: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में लड़कियों के शोषण और वीडियो वायरल मामले की SIT जांच में नए खुलासे हुए हैं. आरोपी अयान अहमद ने कथित ‘लव गुरु’ की मदद से युवतियों को फंसाया.

Amravati SIT probe: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में लड़कियों के शोषण और उनके वीडियो वायरल करने के मामले की जांच SIT कर रही है. अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अयान अहमद ने पूरी योजना बनाकर युवतियों को अपने जाल में फंसाया. बताया जा रहा है कि उसने किसी कथित ‘लव गुरु’ से भी मदद ली थी.

फ्लैट का इस्तेमाल

जांच में यह भी सामने आया है कि अयान ने अपने दोस्त मानव सुगंधे के कठोरा रोड स्थित किराए के फ्लैट का कई बार इस्तेमाल किया. पुलिस ने फ्लैट मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे इन गतिविधियों की जानकारी थी या नहीं.

लव गुरु की तलाश

सूत्रों के अनुसार, अयान युवतियों से बातचीत शुरू करने के लिए खास तरीका अपनाता था. वह सीधे सवाल पूछकर बातचीत में उलझाता और धीरे-धीरे भरोसा जीत लेता था. माना जा रहा है कि उसे किसी ‘लव गुरु’ से टिप्स मिलते थे. पुलिस अब इस शख्स की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

कैफे में मुलाकातें

SIT की जांच में सामने आया है कि आरोपी युवतियों को अमरावती, अचलपुर और परतवाड़ा के अलग-अलग कैफे में ले जाता था. इनमें कैफे रॉयल, कैफे फ्रेंड टाउन और कैफे सोशल जंक्शन शामिल हैं. पुलिस ने इन कैफे संचालकों से भी पूछताछ की है.

अन्य स्थानों पर कड़ियां

मामले की कड़ियां वझ्झर डैम गार्डन तक भी पहुंची हैं, जहां आरोपी और पीड़िताओं की मुलाकात होने की बात सामने आई है. SIT ने अब तक 10 और लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस केस से जुड़े फोटो और वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और यूट्यूब पर वायरल किए जा रहे थे. साइबर सेल की मदद से अब तक 41 अकाउंट्स को हटाया जा चुका है.

ये भी पढ़ें-भारत पहुंचे जेलेंस्की के प्रतिनिधि, विदेश मंत्री जयशंकर और डोभाल संग हुई अहम चर्चा

पीड़िताओं से अपील

जांच में 8 लड़कियों के शोषण की बात सामने आई है. SIT की महिला पुलिस अधिकारी यशोधरा मुनेश्वर पीड़िताओं से
संपर्क कर रही हैं और उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए प्रेरित कर रही हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read