Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Amul Milk Price Hike: अमूल ने इस राज्य में बढ़ाई दूध की कीमतें, जानें कितने बढ़ गए दाम

Amul Milk Price Hike: बढ़ती मंहगाई के कारण पशुओं को खिलाए जाने वाले चारे और ट्रांसपोर्ट की कीमतों के बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है.

Amul-Milk

Amul Milk Price Hike: नए वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन गुजरात के लोगों को इस खबर से झटका लग सकता है. देश की प्रमुख दुध विपणन कंपनी अमूल ने राज्य में अपने दूध की कीमतों में इजाफा करने का एलान किया है. गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने आज शनिवार के दिन से गुजरात में दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं. राज्य में दिसंबर में हुए 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब दूध की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं.

इसलिए बढ़ाए गए दाम

बढ़ती मंहगाई के कारण पशुओं को खिलाए जाने वाले चारे और ट्रांसपोर्ट की कीमतों के बढ़ने के कारण राज्य में दूध के उत्पादन की लागत में भी वृद्धि हुई है. इसे देखते हुए ही बताया जा रहा है कि दूध की कीमतें बढ़ाई गई हैं.

कितना बढ़ा दाम

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी का एलान किया हैं. इसके बाद, अमूल के बिकने वाले भैंस के दूध का दाम अब 68 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं अमूल के लोकप्रिय उत्पाद अमूल गोल्ड की कीमत को भी बढ़ा दिया गया है. अब इसका नया दाम 64 रुपये प्रति लीटर तक हो गया है.

वहीं के एक और ब्रांड अमूल शक्ति अब 58 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा. बात करें अमूल काउ मिल्क की तो इसकी कीमत अब 54 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसके अलावा अमूल ताजा खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को 52 रुपये प्रति लीटर देना होगा. अमुल के एक और बांड अमूल टी-स्पेशल की कीमत बढ़ोतरी के बाद 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें: UP MLC Elections-2023: खत्म हुआ 10 महीने का इंतजार, UP BJP कोटे से ये 6 नेता बनेंगे MLC, इन नामों पर लगी मुहर

पिछले 6 महीनों में दो बार बढ़ चुके हैं दाम

गुजरात में आज बढ़ी दूध की कीमतों के अलावा पिछले छह महीनों में पूरे देश में अमूल ने दो बार अपने दाम बढ़ाए हैं. लेकिन गुजरात में दूध के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई. राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले अक्टूबर 2022 में दो रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ाए गए थे. अभी बीते महीनें ही फरवरी में भी पूरे देश में अमूल ने तीन रुपये रुपये प्रति लीटर की दर के बढ़ोतरी की थी, लेकिन गुजरात में इसे नहीं लागू किया गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital