देश

Anju in Pakistan: “बिना तलाक दिए अंजू नहीं कर सकती शादी”, पति अरविंद ने पत्नी और नसरूल्ला के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Anju Husband FIR: जयपुर बताकर पाकिस्तान जाने वाली अंजू से जुड़ी अब एक और खबर सामने आयी है. अंजू के पति अरविंद ने पत्नी और उसके फेसबुक फ्रेंड नसरूल्ला के खिलाफ भिवाड़ी के फूलबाग थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अंजू और नसरूल्ला के खिलाफ फूलबाग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 366 (महिला को शादी के लिए प्रेरित करना), 494 (बिना तलाक के दूसरी शादी), 500 (मानहानि), 506 (आपराधिक धमकी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

भिवाड़ी के पुलिस उपाधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया, “अंजू के पति अरविंद ने अपनी पत्नी और उसके पाकिस्तानी फेसबुक मित्र नसरूल्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 494, 500, 506 और आईटी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई है.”

‘बिना तलाक के दूसरे शख्स से शादी नहीं कर सकती’

अरविंद ने गुरुवार को दावा किया था कि अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है, इसलिए वह सीमा पार के शख्स से शादी नहीं कर सकती. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू (34) ने पाकिस्तान में इस्लाम धर्म अपनाने के बाद अपने फेसबुक मित्र नसरूल्ला से शादी कर ली और अब उसका नाम बदलकर फातिमा हो गया है. अरविंद ने सरकार से अंजू के पासपोर्ट और वीजा दस्तावेजों की भी जांच करने का आग्रह किया था, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उसने पाकिस्तान की यात्रा के लिए नकली दस्तावेजों और हस्ताक्षरों का इस्तेमाल तो नहीं किया था. वहीं खबरों के मुताबिक यह भी पता चला है कि पाकिस्तान में अंजू का 2 महीने का वीजा बढ़ा दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Election Survey: लोकसभा चुनाव में क्या NDA को टक्कर दे पाएगा I.N.D.I.A? मायावती को लगेगा तगड़ा झटका, ताजा सर्वे में जानिए यूपी के आंकड़े

अंजू (34) का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी. पाकिस्तानी नागरिक नसरूल्ला (29) से उसकी 2019 में फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. नसरूल्ला से मिलने के लिए अंजू वैध वीजा पर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी दीर जिले के एक गांव पहुंची थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

11 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

35 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

55 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

59 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago