दुनिया

Pakistan के पेशावर में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, ग्रेनेड और स्नाइपर राइफलों से किया अटैक, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान के पेशावर में आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला किया. आतंकवादियों के इस हमले में डीएसपी (DSP) समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. पेशावर में 13 और 14 जनवरी की रात को आतंकियों ने पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बनाया है. हमले के बाद सभी आतंकी फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

पाकिस्तान के प्रमुख न्यूज चैनल के मुताबिक, आतंकवादियों ने पेशावर के सरबंद पुलिस स्टेशन पर हथगोले और स्नाइपर गन से हमला किया, जिसमें डीएसपी बदाबेर सरदार हुसैन और उनके दो गार्ड की मौत हो गई. पाकिस्तान के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक काशिफ आफताब अब्बासी ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि- सरबंद पुलिस स्टेशन पर नाइट विजन थर्मल गॉगल्स से लैस आतंकियों ने स्नाइपर राइफलों से हमला किया गया था. इस हमले में डीएसपी, सिपाही इरशाद, सिपाही जहानजेब खान की मौत हुई है.

6-7 आतंकियों ने किया था हमला

काशिफ आफताब अब्बासी ने आगे बताया कि,”इस घटना को करीब 6 से 7 आतंकियों ने अंजाम दिया था. जब आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया को तो वहां 12 पुलिसकर्मी मौजूद थे. SSP ने आगे कहा कि सरबंद पुलिस स्टेशन के परिसर में पांच ग्रेनेड फेंके गए, जिनमें से चार को निष्क्रिय कर दिया गया, जबकि एक में विस्फोट हो गया”. रिपोर्ट में बताया गया कि आंतकी घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टुकड़ी घटनास्थल पर जमा हो गई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि हमले के दौरान ही तीनों पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें-  Asaduddin Owaisi: “तू क्या है फिर..जिन्न हैं?”- राहुल गांधी के ‘खुद को मार डाला’ वाले बयान पर ओवैसी ने ली चुटकी

पुलिस टीम पर आंतकी हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) आतंकी समूह ने ली है. टीटीपी के प्रवक्ता मुहम्मद खुरासानी ने एक बयान में कहा कि उनके मुजाहिदीन ने कल रात (शुक्रवार) पेशावर में दो पुलिस चौकियों पर लेजर बंदूक से हमला किया. वहीं खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पुलिस प्रमुख मोअज्जम अंसारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने थाने पर हुए आतंकवादी हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया और आतंकवादियों का बहादुरी से मुकाबला किया.

पख्तूनख्वा प्रांत के सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री महमूद खान ने इस आतंकी हमले पर दुख जताते हुए कहा कि- आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पुलिस का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

1 hour ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

1 hour ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

1 hour ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 hour ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago