Bharat Express DD Free Dish

‘एआई इंडिया’ का डंका; एंथ्रोपिक CEO दारियो अमोदेई ने माना, “भारत जैसा जोश और विजन दुनिया में कहीं और नहीं”

नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एंथ्रोपिक के सीईओ दारियो अमोदेई ने भारतीय जोश की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत में ‘साथ मिलकर निर्माण करने’ की जो ऊर्जा है, वैसी दुनिया में कहीं और नहीं मिलती. यह बयान भारत को एआई की रेस में एक वैश्विक लीडर के तौर पर स्थापित करता है.

India AI Impact Summit 2026, AI innovation

IndiaAI Impact Summit 2026: भारत में इन दिनों तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर जो माहौल बना है, उसकी गूंज अब सात समंदर पार तक सुनाई दे रही है. नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में दुनिया भर के दिग्गज जुटे हैं, लेकिन सबकी नजरें थमीं थीं एंथ्रोपिक के सीईओ दारियो अमोदेई पर. एआई की दुनिया के इस ‘पोस्टर बॉय’ ने भारत के बारे में जो कहा, उसने न केवल समिट में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि दुनिया अब एआई के मामले में भारत को किस नजर से देख रही है.

“भारत की एनर्जी जैसा दुनिया में कहीं और नहीं”

समिट को संबोधित करते हुए दारियो अमोदेई ने बड़े ही बेबाक अंदाज में कहा कि पिछले कुछ दिनों से वे भारत में हैं और यहां के ‘बिल्डर्स’ और बड़े उद्यमियों से मिल रहे हैं. उन्होंने मंच से स्वीकार किया कि भारत के लोगों में जो काम करने का जोश और कुछ नया रचने की महत्वाकांक्षा है, वैसी ऊर्जा उन्होंने दुनिया के किसी और कोने में महसूस नहीं की.

दारियो ने कहा, “इस हॉल में और पूरे भारत में जो एनर्जी और एम्बिशन दिख रहा है, वो अविश्वसनीय है. मैंने पिछले कुछ दिनों में भारतीय बिल्डरों और उद्यमों से मुलाकात की है, और यहां मिलकर निर्माण करने की ऊर्जा स्पष्ट रूप से महसूस की जा सकती है, जो कहीं और नहीं मिलती…”

क्यों खास है दारियो का यह बयान?

अक्सर देखा जाता है कि बड़ी विदेशी कंपनियों के सीईओ भारत को सिर्फ एक बड़े बाजार के तौर पर देखते हैं. लेकिन दारियो अमोदेई का नजरिया अलग दिखा. उन्होंने भारत को ‘इनोवेशन हब’ के तौर पर पहचाना है. उनके मुताबिक, भारतीय डेवलपर्स में जो नया करने की तड़प है, वो एआई के भविष्य को एक नई दिशा दे सकती है.

इस समिट का माहौल देखकर साफ लग रहा था कि भारत अब एआई की दुनिया में केवल एक ‘फॉलोअर’ बनकर नहीं रहना चाहता. स्टार्टअप्स से लेकर बड़े कॉर्पोरेट घराने तक, हर कोई अपनी एआई स्ट्रैटेजी पर काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें- AI समिट के उद्घाटन समेत आज पीएम मोदी के होंगे ताबड़तोड़ कार्यक्रम, कई राष्ट्राध्यक्ष और टेक दिग्गज होंगे शामिल; जानें पूरा शेड्यूल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read