Armenia election: अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान की पार्टी सिविक कॉन्ट्रैक्ट ने संसदीय चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें बधाई दी. मोदी ने लिखा कि यह जीत अर्मेनिया के लोगों का उनके नेतृत्व और विजन पर भरोसा दिखाती है. उन्होंने कहा कि भारत और अर्मेनिया के बीच दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करने के लिए वे पाशिन्यान के साथ काम करने को उत्सुक हैं.
Saddened by the loss of lives and destruction caused by today’s earthquake in Mindanao, Philippines. My heartfelt condolences to the bereaved families and prayers for the speedy recovery of those injured. India stands in solidarity with the people and the Government of the…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 8, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जीत
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अर्मेनिया में हुई इस जीत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा है. यूरोपीय संघ और पश्चिमी देशों ने भी पाशिन्यान को बधाई दी. वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि पश्चिमी देशों के साथ करीबी संबंध बनाने पर अर्मेनिया को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.
रूस का दबाव और गैस सप्लाई
रूस अर्मेनिया को गैस 177.50 डॉलर प्रति 1,000 क्यूबिक मीटर की दर से देता है, जबकि यूरोपियन मार्केट में यही कीमत 600 डॉलर से ज्यादा है. चुनाव से पहले रूस ने अर्मेनिया के फूलों, मिनरल वॉटर, कॉन्यैक और ताजी सब्जियों-फलों के निर्यात पर रोक लगा दी थी.
शुरुआती नतीजे
चुनाव आयोग के मुताबिक शुरुआती नतीजों में पाशिन्यान की पार्टी को 49.81% वोट मिले. रूसी-अर्मेनियाई अरबपति सैमवेल करापेत्यान का स्ट्रॉन्ग अर्मेनिया अलायंस 23.29% वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट कोचरियन का अर्मेनिया अलायंस 9.94% वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि प्रॉस्पेरस अर्मेनिया पार्टी ने 4% वोट हासिल कर चुनावी सीमा पार की. कुल मतदान 59.97% दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें-लेफ्ट की नाराजगी, राहुल की सफाई, ममता का बंगाल कार्ड, दिल्ली बैठक में पर्दे के पीछे क्या हुआ?
ऐतिहासिक जीत का ऐलान
सोमवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाशिन्यान ने अपनी पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह जनादेश अर्मेनिया के भविष्य के लिए बेहद अहम है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




