INADIA alliance meeting: बीजेपी से मुकाबला करने और साझा रणनीति बनाने के लिए सोमवार को नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई. इसमें कांग्रेस की सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और उमर अब्दुल्ला जैसे बड़े नेता शामिल हुए. उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया. कुल 25 पार्टियां इस बैठक में मौजूद रहीं.
तृणमूल में फूट की चर्चा
बैठक ऐसे समय में हुई जब टीएमसी सांसदों में टूट की अटकलें तेज थीं. इसी बीच ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी बैठक में पहुंचे. बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे ने ममता को ‘शेरनी’ कहा. वहीं अखिलेश यादव ने गठबंधन में बेहतर तालमेल के लिए नियमित बैठकें न होने पर सवाल उठाया.
लेफ्ट की नाराजगी और राहुल की सफाई
लेफ्ट पार्टियों ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्हें बीजेपी की बी टीम कहा जाता है और एजेंसियों की रेड से बचने का ताना दिया जाता है. इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन अलग है, जबकि राज्यों में चुनावी मजबूरी के कारण बयान बदल सकते हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी लेफ्ट नेता से उनका व्यक्तिगत विवाद नहीं है और उनके साथ अच्छे संबंध हैं.
तालमेल की कमी पर सवाल
तेजस्वी यादव ने भी बैठक में कहा कि इंडिया ब्लॉक में तालमेल की कमी है और बैठकों का नियमित आयोजन नहीं हो रहा. लेफ्ट समेत कुछ दलों ने डीएमके को वापस गठबंधन में शामिल करने की मांग की. उनका कहना था कि परिसीमन और सेकुलरिज्म जैसे मुद्दों पर डीएमके ने मजबूत रुख अपनाया है.
कांग्रेस का रुख और ममता का आरोप
डीएमके को वापस लाने पर कांग्रेस ने कोई चर्चा नहीं की और कहा कि इस पर अलग से बात होगी. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बंगाल का चुनाव चोरी किया गया और एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हुआ. उन्होंने सुझाव दिया कि इंडिया ब्लॉक का एक डेलिगेशन बंगाल जाकर स्थिति को देश के सामने रखे.
ये भी पढ़ें-टीएमसी संसदीय दल में टूट, 20 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा, एनडीए में शामिल होने की तैयारी
नई पीढ़ी की नाराजगी
बैठक में कुछ नेताओं ने कॉकरोच जनता पार्टी का जिक्र किया. इस पर कहा गया कि यह जेनरेशन जेड की नाराजगी को दिखाता है और इसे गंभीरता से लेना होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


