Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir: शोपियां में लश्कर के दो आतंकियों को सेना ने किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर के आतंकियों के साथ भारतीय सेना की मुठभेड़ हो गई. जिसमें सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. मुठभेड़ अलशिपोरा में हुई है.

सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकवादी किए ढेर

सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकवादी किए ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर के आतंकियों के साथ भारतीय सेना की मुठभेड़ हो गई. जिसमें सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. मुठभेड़ अलशिपोरा में हुई है. सेना के अधिकारियों की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी कुछ आतंकी पास के जंगलों में छिपे हुए हैं. उनकी तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ये ऑपरेशन सेना और जम्मू पुलिस संयुक्त रूप से चला रही है.

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ सोमवार (9 अक्टूबर) की देर रात को शुरू हुई थी. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान मोरीफत मकबूल और जाजिम फारुख उर्फ अबरार के तौर पर हुई है. पुलिस ने आगे बताया कि जाजिम फारुख पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल था. उनकी हत्या के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी.

हिज्बुल मुजाहिद्दीन संगठन से जुड़े थे आतंकी

वहीं, इससे पहले भी 4 अक्टूबर को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों मार गिराया था. ये आतंकी कुलगाम के रहने वाले थे. कुछ दिन पहले हुई सेना के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकी हिज्बुल मुजाहिद्दीन संगठन से जुड़े थे. पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकियों को मार गिराया गया था. उनकी पहचान बासित अमीन भट और साकिब अहमद लोन के रूप में हुई और दोनों ही कुलगाम के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें- ED Raid: ईडी ने APP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर मारा छापा, वक्फ बोर्ड जमीन घोटाले से जुड़ा है मामला

कुलगाम इलाके के कुज्जर में छिपे थे आतंकी

आतंकियों के साथ शुरू हुई मुठभेड़ को लेकर सेना के अधिकारियों ने बताया कि ये मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों को साउथ कश्मीर के कुलगाम इलाके के कुज्जर में छिपे होने की सूचना मिली थी. सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आतंकियों को घेर लिया. जिसपर उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दोनों को मार गिराया था. मुठभेड़ की जगह से भारी मात्रा में असलहा और गोला-बारूद बरामद किया गया था. जिसमें कारतूस, एके-47 बंदूकें और दो रायफल शामिल हैं. कश्मीर में अशांति फैलाने के कुत्सित प्रयासों को लगातार भारतीय सेना नाकाम कर रही है. पड़ोसी देश के नापाक इरादों पर सेना के जवान पानी फेर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital