होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
11 जगहों के बदले नाम पर भारत ने चीन को दिया जवाब
Arunachal Pradesh: चीन ने एक बार फिर भारत के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश में चालबाजियां चलना शुरू कर दिया है. एक बार फिर चीन ने अपने नक्शे में अरुणाचल की जगहों के नाम बदल दिए हैं. चीन के मंत्रालय ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश की एक नहीं, बल्कि 11 जगहों के नए नाम जारी किए हैं. इससे पहले भी चीन ऐसी ही हरकत कर चुका है. चीनी मंत्रालय की ओर से रविवार को 11 जगहों के आधिकारिक नाम जारी किए गए, जिसमें दो भूमि क्षेत्र, दो आवासीय क्षेत्र, पांच पर्वत चोटियां और दो नदियां शामिल हैं.
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स (Global Times) ने सोमवार को नाम बदलने की जानकारी है. यह तीसरी बार है जब चीन ने अपने रिकॉर्ड में अरुणाचाल प्रदेश की जगहों का नाम बदला हो. इससे पहले चीन दो बार ऐसा कर चुका है, साल 2017 और 2021 में चीन ने कई अलग-अलग जगहों के नामों को बदला था. हालांकि भारत ने तब चीन को करारा जवाब दिया.
वहीं अब इस मामले पर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से भी बयान सामने आया है. भारत की तरफ से कहा गया कि “यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह की कोशिश की है. हम इसे सिरे से खारिज करते हैं. अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न, अविच्छेद्य अंग है. उन्होंने कहा कि आविष्कार किए गए नामों को सौंपने का प्रयास इस वास्तविकता को नहीं बदलेगा.”
दरअसल, चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने 1 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के लिए 11 जगहों के मानकीकृत (Standardised) नाम जारी किए, जिसे वह स्टेट काउंसिल, चीन की कैबिनेट की जारी भौगोलिक नामों पर नियमों के अनुसार ‘तिब्बत का दक्षिणी भाग ज़ंगनान’ बताता है. चीन ने इसके साथ ही नया नक्शा जारी किया है, जिसमें अरुणानचल प्रदेश के कुछ हिस्सों दक्षिणि तिब्बत में दिखाया गया है. इसमें प्रदेश की राजधानी इटानगर के पास का एक शहर भी शामिल है.
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…
Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…
Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…
UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…
DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…
Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…