अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के सदस्यों और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कल, 12 फरवरी को अयोध्या के राम मंदिर जाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के सीएम के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और माता-पिता भी अयोध्या जाएंगे. वही 22 जनवरी को आयोजित ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह को लेकर केजरीवाल ने पहले कहा था कि उन्हें इसके लिए औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला था. तब उन्होंने कहा था कि वह परिवार के साथ राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं. जब उन्हें मौका मिलेगा तब अयोध्या जाने की योजना बनाएंगे.
भाजपा पर साधा निशाना
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, “वे हर दिन मेरे खिलाफ नए आरोप लगाते हैं. रोज मेरे खिलाफ कभी सीबीआई का समन, कभी ED का नोटिस, कभी पुलिस का नोटिस भेजते हैं. कई बार मुझे लगता है कि देश का सबसे बड़ा आतंकवादी मैं ही हूं.”
यूपी कैबिनेट ने आज किए दर्शन
आज पूरी योगी कैबिनेट रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचें और भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन किए. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ अपने विधायकों और मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन करते दिखाई दिए. तो वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी रामलला के दर्शन कर भावुक दिखाई दिए. इस दौरान सभी बेहद उत्साहित दिखें और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए. सभी भगवान राम की भक्ति में डूबे जयकारे लगा रहे थे. तो वहीं अयोध्या पहुंचने पर सभी पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया.
इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: रामलला के चरणों में झुकी योगी सरकार, दर्शन कर भावुक हुए सतीश महाना
बस में आरएलडी के विधायक भी साथ गए हैं तो वहीं बस में राजा भैया और आराधना मिश्रा एक साथ बेठे हुए दिखाई दिए. दोनों डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बस संख्या- 1 से रवाना हुए थे. तो वहीं योगी कैबिनेट के दर्शन को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी दिखाई दी.
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…