देश

“वो दिन दूर नहीं जब संसद में किसी मुसलमान की मॉब लिंचिंग होगी”, असदुद्दीन ओवैसी का BJP पर बड़ा हमला

Asaduddin Owaisi: संसद में रमेश बिधूड़ी द्वारा बसपा के मुस्लिम सांसद के खिलाफ अर्मायदित टिप्पणी को लेकर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक बीजेपी सांसद संसद में एक मुस्लिम सांसद को गाली देता है तो लोग कह रहे हैं कि उन्हें संसद में यह सब नहीं कहना चाहिए था, ये जनता के प्रतिनिधि हैं, जिसे आपने वोट दिया. इसके बाद ओवैसी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो दिन दूर नहीं जब देश के संसद में किसी मुसलमान की मॉब लिंचिग होगी. उन्होंने बीजेपी से सवाल पूछते हुए कहा कि- अब कहा है आपका सबका साथ और सबका विकास ? लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अब कुछ नहीं बोलेंगे.

ओवैसी ने आगे हमला बोलेते हुए कहा कि जब मैं 10 साल का था तब मेरे घरे के बाहर RSS के लोग यात्रा निकालते हुए कहते थे कि कब्रिस्तान या पाकिस्तान. अब यही सब बातें मेरा बेटा सुन रहा है. उन्होंने कहा ऐसे चलता रहा तो एक दिन आएगा जब संसद में किसी मुसलमान की मॉब लिंचिंग होगी.

कब तक चलेगा ये नफरत का खेल

AIMIM प्रमुख ओवैसी यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा मुसलमानों को मार दिया जाता है और पीएम मोदी चुप रहते हैं. ऐसा माहौल हो गया है कि मुसलमानों को गाली दो और सत्ता हासिल करो. उन्होंने पूछा कि नफरत का ये खेल कब तक चलेगा. इसके बाद उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि बीजेपी के नेता बोलते हैं कि AIMIM के दो नेताओं ने संसद में महिला आरक्षण बिल के खिलाफ वोट किया, लेकिन हम दोनों ने पूरे संसद को हिलाकर रख दिया. संसद में 450 वोट बिल के समर्थन में पड़े थे, लेकिन हमने ही विरोध में वोट दिया था. हम अकेला लड़ना जानते हैं. हम हवा के साथ चलने वाले लोग नहीं है, हम हवा के खिलाफ चलने वाले लोग हैं.

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश चुनाव से पहले बदले-बदले नजर आ रहे हैं ‘महाराज’, क्या सिंधिया की होने जा रही है घर वापसी?

हालांकि ओवैसी ने बिल के विरोध में वोट डालने को लेकर वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि “वह कहते रहे कि मैं महिलाओं के खिलाफ हूं, लेकिन असल में ये लोग महिलाओं, ओबीसी और मुसलमानों के खिलाफ हूं. मैंने कह दिया कि महिला आरक्षण बिल लागू होता है तो मुस्लिमों को भी मिलना चाहिए, ओबीसी को भी मिलना चाहिए.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago