खेल

Asian Games 2023: भारत का जलवा, गोल्ड पर कब्जा, निशानेबाजी में तोड़ दिया चीन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Asian Games: एशियन गेम्स में भारत की शुरुआत शानदार तरीके से हुई और यह सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा. भारत ने अब तक एशियन गेम्स में 7 मेडल हासिल कर लिए हैं. भारत ने पहले दिन 5 मेडल जीते थे. वहीं दूसरे दिन उसने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. एशिया कप में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रंकेश पाटिल और दिव्यांश सिंह की तिकड़ी ने देश को एशिया कप 2023 मे पहला गोल्ड मेडल दिलाया. भारत को यह गोल्ड 10 मीटर एयर राइफल में हासिल हुआ है.

शूटिंग में मिले इस गोल्ड के चलते भारत ने एशियन गेम्स में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और रुद्रांक्ष पाटिल ने मैच में शानदार वापसी की और चीन को देखते रहने पर मजबूर कर दिया.

चौथी लीड में दमदार वापसी

मैच में तीन सीरीज पर भारतीय खिलाड़ी तीसरे नंबर थे, लेकिन उसके बाद चौथी सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार वापसी की और लीड में आ गए. चौथी सीरीज में दिव्यांश 104.7, रुद्रंकेश 105.5 और तोमर 105.7 अंक हासिल किए. चौथी सीरीज के बाद पांचवीं और छठी सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने इस लीड को बनाए रखा. इसके साथ ही गोल़्ड मेडल पर कब्जा कर भारतीय निशानेबाजों ने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd ODI: इंदौर वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से रौंदा, जीती सीरीज, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाज भी छाए

भारत ने जो विर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है उसमें भारत ने 1893.7 पॉइंट्स के साथ चीन को पीछे छोड़ दिया. चीन के 1893.3 पॉइंट्स थे. जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम कोरिया ने 1890.1 पॉइंट्स हासिल किए. इसके साथ ही भारत नंबर 1 पर रहा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

17 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

33 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

37 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

39 minutes ago