Urdu Conclave 2026

आशा भोसले के जाने से देशभर में शोक, अमित शाह बोले- हर सुर में बसती थीं वो

भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर देशभर में शोक की लहर है. अमित शाह ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भारतीय संगीत का अनमोल रत्न बताया.

Amit Shah tribute to Asha Bhosle

भारतीय संगीत जगत के लिए रविवार, 12 अप्रैल का दिन बेहद दुखद साबित हुआ. दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन से न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है. ‘आशा ताई’ के नाम से मशहूर इस महान कलाकार ने अपनी आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया.

हर सुर में ढल जाने वाली आवाज

गृह मंत्री अमित शाह ने आशा भोसले पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “वें अपने लंबे करियर में हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, गुजराती समेत कई भाषाओं में गाने गाए. उनकी खासियत थी कि वे हर तरह के संगीत चाहे वह फिल्मी गीत हो, गजल, भजन या लोकगीत में खुद को बखूबी ढाल लेती थीं. उनकी मधुर और बहुमुखी आवाज ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.”

अमित शाह ने जताया शोक

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आज का दिन हर भारतीय, खासकर संगीत प्रेमियों के लिए बेहद दुखद है. उन्होंने आशा भोसले की आवाज को कोमल और उनके स्वभाव को बेहद सरल और आत्मीय बताया. शाह ने यह भी कहा कि उनसे जब भी मुलाकात होती थी, तो संगीत और कला पर लंबी चर्चा होती थी.

सादगी और आत्मीयता की मिसाल

गृम मंत्री ने आगे कहा कि, “आशा भोसले सिर्फ अपनी गायकी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने सरल और विनम्र स्वभाव के लिए भी जानी जाती थीं. उनकी आवाज में जितनी मिठास थी, उनके व्यवहार में भी उतनी ही गर्मजोशी और अपनापन था. यही वजह थी कि वे हर वर्ग के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रहीं. ”

हमेशा याद रहेंगी ‘आशा ताई’

भले ही आशा भोसले आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी. उन्होंने अपने गीतों के जरिए जो विरासत छोड़ी है, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. देशभर में उनके प्रशंसक और संगीत प्रेमी उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read