देश

Asia Cup 2023 : एशिया कप टूर्नामेंट में हुआ बड़ा बदलाव, भारत-पाक मैच समेत सभी मुकाबले अब कोलंबो नहीं, यहां खेले जाएंगे

India vs Pakistan, Asia Cup 2023 Match shifted: एशिया कप 2023 के मैचों ने क्रिकेट फैंस में धमाल मचाया हुआ है. करोड़ों लोग रोजाना क्रिकेट के मैच देख रहे हैं. इस बीच एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने टूर्नामेंट में एक बड़ा फैसला लिया है. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने श्रीलंका के कोलंबो में होने वाले फाइनल समेत सुपर-4 स्टेज के सभी मुकाबलों को हम्बनटोटा में शिफ्ट कर दिया है.

हम्बनटोटा श्रीलंका का वही बंदरगाह है, जिसे चीन ने 99 साल के लिए लीज पर लिया है. बताया जा रहा है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से क्रिकेट मैचों को शिफ्ट करने के लिए पल्लेकेल और दांबुला वेन्यू पर भी विचार किया गया था. हालांकि, हम्बनटोटा में शिफ्ट किया गया है. यह फैसला कोलंबो में हो रही भारी बारिश के कारण लिया गया है. वहां भारत पाक के मैच के दौरान भी तेज बारिश हुई थी.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक कोलंबो में लगातार बारिश होगी. यही कारण है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने कोलंबो के सभी मुकाबलों को दूसरे स्‍टेडियमों में शिफ्ट किया है. बताया गया है कि श्रीलंकाई शहर हम्बनटोटा काफी शुष्क क्षेत्र है. यह श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत में स्थित है. अब एशिया कप का फाइनल भी इसी मैदान पर 17 सितंबर को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: IND vs NEP Asia Cup 2023: नेपाल ने भारत को दिया 231 रनों का टारगेट, सिराज और जडेजा ने झटके 3-3 विकेट

एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान दूसरा मैच भी इसी मैदान पर होगा. एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच पिछला मैच शनिवार (2 सितंबर) को खेला गया था. मगर, वो मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. भारतीयों की पारी के बाद तेज बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था. मैच में भारतीय टीम ही बैटिंग कर सकी थी. अब भारतीय टीम अपना दूसरा मैच सोमवार (4 सितंबर) को नेपाल के खिलाफ खेल रही है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago