Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अतीक और अशरफ मर्डर: बरेली में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

Atiq Ahmed: अतीक और अशरफ की हत्या ने यूपी में सियासत गरमा दी है. सपा, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इस हत्याकांड की जांच की मांग कर रहे हैं.

arrest

प्रतीकात्मक तस्वीर

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के संबंध में सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करके माहौल खराब करने की कोशिश के आरोप में सोमवार रात में इज्जतनगर पुलिस थाने में आरोपी फारुख (25) के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि इसके बाद फारुख को आईटी एक्ट और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फारुख के अलावा भोजीपुरा के कुछ लोगों ने भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार इन लोगों को चिह्नित कर रही है.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि आरोपी फारुख को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. प्रयागराज में शनिवार देर रात तीन युवकों ने तब ताबड़तोड़ गोलियां दागकर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी थी जब पुलिस दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्‍पताल ले जा रही थी. इसके बाद प्रयागराज में माहौल बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया था. साथ ही पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई थी.

अतीक और अशरफ की हत्या ने यूपी में सियासत गरमा दी है. सपा, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इस हत्याकांड की जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं यूपी पुलिस ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है जो माफिया ब्रदर्स की हत्या की जांच करेगी. तीनों हमलावरों को लेकर भी जांच जारी है और इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि अतीक की हत्या के पीछे किसी गैंग का तो हाथ नहीं.

ये भी पढ़ें: स्कूल से ही गुड्डू मुस्लिम ने कर दी थी रंगदारी की शुरुआत, रास्ते चलते बम बनाने में माहिर है अतीक का सबसे बड़ा राजदार, पुलिस कर रही तलाश

दूसरी तरफ, अतीक और अशरफ की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट भी जा पहुंचा है. माफिया ब्रदर्स की हत्या के मामले में जांच की मांग करते हुए एक जनहित याचिका दायर की गई है. जनहित याचिका में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराई जाए. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 24 अप्रैल को सुनवाई होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital