Bharat Express DD Free Dish

पुरानी रंजिश या गैंगवार? आया नगर में जिम ट्रेनर को 4 गोलियां मारकर हत्या, भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

Delhi Crime: दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सोशल मीडिया पर ‘भाऊ गैंग’ ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया है.

Gym trainer murdered in Delhi's Aya Nagar

दिल्ली आया नगर में जिम ट्रेनर की हत्या

Delhi Crime: दिल्ली के आया नगर इलाके में सोमवार सुबह जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. चार बदमाश दो बाइकों पर आए और फायरिंग कर फरार हो गए. विजय को चार गोलियां लगीं, जिनमें से दो सिर पर लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

आया नगर में जिम ट्रेनर की हत्या

वारदात के बाद सोशल मीडिया पर ‘हिमांशु भाऊ’ नाम से एक पोस्ट सामने आई. इसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया और चेतावनी दी गई कि भागने से काम नहीं चलेगा, फील्ड में आओ. पोस्ट में ‘भाऊ गैंग’ और ‘Since-2020’ लिखा था. पुलिस अब इस पोस्ट की जांच कर रही है कि इसका हत्या से कोई संबंध है या नहीं.

बच्चे के जरिए बुलाया गया बाहर

विजय के चाचा देवेंद्र ने बताया कि हमलावरों ने पहचान छिपाने के लिए एक बच्चे को भेजकर विजय को जिम से बाहर बुलवाया. इसके बाद दो बदमाश बाइक पर बैठे रहे और बाकी ने गोली चला दी.

अरुण नामक युवक की हत्या

देवेंद्र ने कहा कि दो साल पहले आया नगर में अरुण नामक युवक की हत्या हुई थी. इस मामले में विजय के छोटे भाई अजय और उसके दोस्त दीपक व योगेश दोषी पाए गए थे और तिहाड़ जेल में बंद हैं. अरुण के परिवार को शक था कि विजय भी इस हत्या में शामिल था और उन्होंने कई बार धमकियां दी थीं. पुलिस अब इस पुराने केस और ताजा वारदात के बीच कड़ी तलाश रही है.

ये भी पढ़ें-नीतीश के घर ‘महामंथन’, UCC पर शाह के बयान के बाद नीतीश की चुप्पी, JDU के नाम पर सस्पेंस बरकरार

क्या है भाऊ गैंग का पैटर्न?

यह एक महीने में दूसरी बार है जब हिमांशु भाऊ गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है. इससे पहले 3 सितंबर को नरेला के बांकनेर गांव में डेयरी कारोबारी रतन लोहिया की हत्या हुई थी. उस समय हमलावरों ने 60 से ज्यादा गोलियां चलाई थीं. इस मामले में गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार किए गए थे. अब जांच टीम दोनों घटनाओं के पैटर्न को जोड़कर सुराग तलाश रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read