नीतीश कुमार के आवास पर JDU नेताओं की बैठक
Bihar News: बिहार की राजनीति में मंगलवार को अचानक सरगर्मी तब बढ़ गई जब जेडीयू (JDU) के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और अशोक चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके पटना स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की. इस बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.
UCC और पार्टी बदलाव की चर्चा
देशभर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर बहस जारी है और इसी बीच जेडीयू (JDU) के भीतर बड़े बदलावों की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. चर्चा है कि पार्टी का नाम बदलकर ‘जेडीयू नीतीश’ किया जा सकता है. इन अटकलों के बीच 18 सितंबर को जेडीयू (JDU) की बड़ी बैठक बुलाई गई है.
18 सितंबर को होगी महाबैठक
18 सितंबर को होने वाली इस बैठक में जेडीयू विधानमंडल दल भी शामिल होगा. माना जा रहा है कि इस दिन पार्टी यूसीसी (UCC) पर अपना रुख स्पष्ट कर सकती है और नाम बदलने के प्रस्ताव पर भी अंतिम फैसला लिया जा सकता है. सभी की निगाहें नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के अगले कदम पर टिकी हुई हैं.
ये भी पढ़ें-‘अस्सलामुअलैकुम’ और ‘जजाकल्लाह’ कहना पड़ा भारी, खड़गपुर की ASP बुशरा बानो का ट्रांसफर, कांग्रेस ने घेरा
शाह के बयान पर जेडीयू का रुख
गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने एनडीए (NDA) शासित 21 राज्यों में यूसीसी (UCC) लागू करने की बात कही थी. इस बयान के बाद एनडीए के भीतर ही अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. जेडीयू ने साफ किया है कि वह इस मुद्दे पर पहले अमित शाह से चर्चा करेगा. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा (Sanjay Jha) ने सोमवार को कहा था कि वे गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर इस विषय पर बात करेंगे.
ये भी पढ़ें-एयर मार्शल के इंटरव्यू पर सवाल, ट्रस्ट ने दिखाई लिस्ट तो बैकफुट पर आए IPS, क्या है पूरा विवाद?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
