Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर योगी सरकार का डिजिटल प्लान, राममय होगा सोशल मीडिया प्लेटफार्म, इन्फ्लूएंसर्स करेंगे प्रमोशन

संस्कृति विभाग की ओर से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब के कई बड़े इन्फ्लूएंसर्स से राम मंदिर के कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए बातचीत कर ली है. इस संबंध में ₹25 लाख का बजट निर्धारित किया गया है.

फोटो सोशल मीडिया

Ayodhya Ram Mandir: राम नगरी अयोध्या में इन दिनों प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी ठीक उसी तरह चल रही है, जैसे भगवान श्री राम के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने के दौरान हो रही थीं. अयोध्या को सजाया गया था व दीवाली मनाई गई थी. युद्ध स्तर पर जारी इस तैयारी के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. 22 जनवरी 2024 को होने वाले कार्यक्रम को लेकर योगी सरकार ने बड़ी योजना बनाई है और सरकार ‘प्राण प्रतिष्ठा’ (Pran Pratishtha) कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म तक को राममय करने जा रही है. इसके लिए प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी इन्फ्लूएंसर्स को सौंपी गई है. इसके लिए तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘स्टोरीज’ और ‘रील्स’ जैसे कंटेंट का इस्तेमाल भी किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के जरिए प्रदेश सरकार की कोशिश है कि राममंदिर के उद्घाटन से पहले देशवासियों को खासकर युवाओं को अयोध्या के विकास, राम मंदिर और भगवान श्रीराम से जुड़ी कहानियों व गाथाओं के बारे में पता चल सके. इस योजना के तहत प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से पूरा खाका भी तैयार कर लिया गया है और विभाग ने फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram), एक्स (X) और यूट्यूब (YouTube) के कई बड़े इन्फ्लूएंसर्स से भी बातचीत कर ली है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: “22 जनवरी को त्योहार मनाइये, घरों में दीप जलाइये… “, चंपत राय ने राम भक्तों से की अपील, अयोध्या जाने को लेकर दिए ये निर्देश

निर्धारित किया गया है 25 लाख का बजट

मीडिया सूत्रों के मुताबिक प्रचार-प्रसार को लेकर संस्कृति विभाग की ओर से तैयारी जारी है. संस्कृति विभाग की ओर से इसको लेकर ₹25 लाख तक का बजट निर्धारित कर लिया गया है. इसके अलावा सीएम योगी की मंशा के अनुरूप ही प्रभु श्रीराम के मंदिर के उद्घाटन से पूर्व और उस दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को भी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जोर-शोर से प्रसारित करने का फैसला किया गया है. मालूम हो कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रदेश सरकार ने कुल ₹100 करोड़ तक का बजट आवंटित करने का फैसला किया है.

रील्स और स्टोरीज की जाएंगी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर

कार्यक्रम से पहले ही रामकथा से जुड़े विभिन्न प्रसंगो और आयोध्या में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विशेष झलक रील्स व स्टोरीज के तहत तमाम इन्फ्लूएंसर्स द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की जाएंगी. मालूम हो कि योगी सरकार ने सरयू नदी के तट पर प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए रामकथा की प्रस्तुति, आसमान में ड्रोन शो और नदी तट पर वाटर स्क्रीन्स आधारित लेजर शो जैसे आयोजन भी तय किए हैं. साथ ही श्री वाल्मीकि रामायण एवं राम चरित मानस के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्मों, भक्तिपूर्ण गायकों द्वारा रामायण आधारित एल्बम आदि के रिलीज और प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital