Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या से आई ताजा खबर के मुताबिक राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की VIP पास बनाने वाली आईडी को बंद कर दिया है. अब इनकी आईडी से कोई भी सुगम दर्शन या VIP दर्शन पास जारी नहीं होगा.
पास सिस्टम पर सवाल
पहले जिन ट्रस्टियों की सिफारिश पर श्रद्धालुओं को पास मिलते थे उसी सिस्टम का गलत इस्तेमाल किया गया. टिन्नू यादव ने इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर सैकड़ों पास बनवाए. चंपत राय और अनिल मिश्रा के करीबी भी इस गोरखधंधे में शामिल रहे और लाखों की कमाई की. इसी वजह से तीन आईडी, जिनसे सबसे ज्यादा पास जारी हुए अब ब्लॉक कर दी गई हैं.
सिफारिश पर नहीं मिलेगा VIP दर्शन
आईडी बंद होने के बाद अब इनकी सिफारिश पर किसी को VIP दर्शन पास नहीं मिलेगा. गोपाल राव को विशेष आमंत्रित सदस्य की सूची से हटाया गया है लेकिन उन्होंने इसे मानने से इनकार किया. उनका कहना है कि वे मंदिर जाते रहेंगे और व्यवस्था में सहयोग करते रहेंगे. वहीं ट्रस्ट ने लिखित बयान में साफ किया है कि गोपाल राव को हटाया गया है.
चंपत राय का इस्तीफा
चंपत राय लंबे समय से राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े रहे हैं. उन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था जिसे सोमवार को हुई बैठक में स्वीकार कर लिया गया. उनकी जिम्मेदारी अब कृष्ण मोहन को सौंप दी गई है.
ये भी पढ़ें-वक्फ में सुधार या वोट की राजनीति? यूपी में भी लागू होगा MP वाला मॉडल! बोर्ड में होंगे 2 हिंदू सदस्य
भविष्य में खुलासे का संकेत
चंपत राय ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पत्र पोस्ट किया. इसमें उन्होंने SIT की शुरुआती जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए और कहा कि अभी वे चुप हैं लेकिन आगे कई बड़े खुलासे करेंगे. उनके इस बयान से साफ है कि आने वाले समय में VIP पास घोटाले से जुड़े और राज सामने आ सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

