Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में लोक संस्कृति का सबसे बड़ा उत्सव, बदरिया 2026 से CMD उपेंद्र राय LIVE

Badariya 2026 LIVE: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘बदरिया 2026’ का भव्य आयोजन हो रहा है. CMD उपेंद्र राय के संरक्षण में पद्मश्री मालिनी अवस्थी, प्रिया मल्लिक समेत दिग्गज कलाकारों की लाइव प्रस्तुतियां. भारत एक्सप्रेस पर देखें सीधा प्रसारण

LIVE: बदरिया 2026

Badariya 2026 LIVE: ‘माता चकेरी देवी फाउंडेशन’ और दिल्ली सरकार की मैथिली-भोजपुरी अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम से बदरिया 2026 का आगाज हो चुका है. इस सांस्कृतिक शाम में लोक परंपराओं, शास्त्रीय रागों और कजरी-ठुमरी के सुर गूंज रहे हैं. इसमें शामिल होने के लिए ‘भारत एक्सप्रेस’ के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय भी पहुंचे हैं. इस मंच से हम आपको हर मनमोहक प्रस्तुति और खास पलों का लाइव अनुभव सीधे पहुंचा रहे हैं.

20 से अधिक दिग्गज कलाकारों का जमघट

‘बदरिया 2026’ के इस भव्य मंच पर देश भर से आए 20 से अधिक नामचीन और दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के लिए पहुंचे हैं. विख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी अपनी प्रसिद्ध ठुमरी, कजरी और पारंपरिक लोक धुन कार्यक्रम की जान हैं. उनके साथ-साथ प्रिया मल्लिक, चंदन तिवारी, ऋषि सिंह, समृद्ध पाठक और सात्विक पाठक जैसे प्रमुख कलाकार अपनी गायकी और धुनों से तालकटोरा स्टेडियम को उल्लास के रंगों से सराबोर कर रहे हैं.

राग और सांस्कृती की सुरमई जुगलबंदी

यह सांस्कृतिक संध्या केवल संगीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वर्षा ऋतु की आध्यात्मिक, भावनात्मक और कलात्मक गहराई को मंच पर जीवंत कर रही है. कार्यक्रम में सावन-भादो के पारंपरिक गीतों, लोक नृत्यों और शास्त्रीय रागों की शानदार जुगलबंदी देखने को मिल रही है. दर्शक लोक कलाकारों के कथक-रास और मैथिली-भोजपुरी लोक नृत्यों की थाप पर झूमते नजर आ रहे हैं.

लोक कला से सजी विरासत

स्टेडियम परिसर में भारतीय लोक विरासत को संजोने के लिए विशेष लोक कला प्रदर्शनियां और मानसून के खास पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं. सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के विजन के अनुरूप, यह आयोजन भारतीय संस्कृति और नई पीढ़ी के बीच सेतु का काम कर रहा है. इसके अलावा, समाज कल्याण, कला और संस्कृति के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली प्रमुख विभूतियों को मंच से सम्मानित भी किया जा रहा है.

बदरिया का लगातार दूसरा साल

दिल्ली में मानसून की विदाई और पूर्वांचल की लोक संस्कृति को समर्पित ‘बदरिया महोत्सव’ का यह लगातार दूसरा साल है. इसकी ऐतिहासिक शुरुआत 1 सितंबर 2025 को हुई थी, जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सांस्कृतिक मंत्री कपिल मिश्रा की गरिमामयी मौजूदगी में इसका भव्य शुभारंभ हुआ था. सीएमडी उपेंद्र राय ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर इस परंपरा की नींव रखी थी, जहां मालिनी अवस्थी और कुंज बिहारी मिश्रा जैसे कलाकारों ने समां बांधा था. साल 2025 में मिली ऐतिहासिक सफलता और लोकप्रियता के बाद, वर्ष 2026 में यह महोत्सव तालकटोरा स्टेडियम में कई गुना बड़े और भव्य स्वरूप में आयोजित किया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read