देश

Ballia: 20 स्कूली बच्चे और एक शिक्षक चिकनपॉक्स से संक्रमित, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में चिकनपॉक्स फैल गया है. गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय के करीब 20 बच्चे और एक शिक्षक चिकनपॉक्स से संक्रमित मिले हैं. जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 2 फरवरी को पहली बार कुछ बच्चों के चेहरे पर लाल धब्बे देखे गए. इसे मच्छर के काटने से बताया गया. लेकिन संख्या बढ़ती रही और चेचक के लक्षण दिखाई देने लगे.

खंड शिक्षा अधिकारी लालजी ने विद्यालय के सहायक अध्यापक विवेक कुमार के भी इस रोग से संक्रमित होने की पुष्टि की है. विद्यालय के सूत्रों के अनुसार दो फरवरी को गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय आए कुछ बच्चों के चेहरे पर लाल दाने दिखाई दिए. शिक्षकों ने समझा कि मच्छर के काटने से ऐसा हुआ है, लिहाजा उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया.

स्वास्थ्य विभाग हरकत में

शुक्रवार को विद्यालय की तरफ से बच्चों के चिकनपॉक्स से संक्रमित होने की जानकारी मिली. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा वितरण करने के साथ ही उपचार व रोकथाम के अन्य प्रयास शुरू कर दिये हैं. नरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी शर्मा ने बताया स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और स्कूल में एक टीम भेजी. उन्हें आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- Earthquake in Turkey: तुर्की और सीरिया में भूकंप से अब तक 28000 मौतें, UN ने बताया सदी की सबसे बड़ी त्रासदी

बच्चों में लक्षण दिखाई देने पर घर भेज दिया गया

प्रभारी प्रधानाध्यापक तान्या श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के सहायक अध्यापक विवेक कुमार भी इस रोग से संक्रमित हो गए हैं तथा वह भी सर्दी बुखार की चपेट में आ गई हैं. इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को भी दी गई है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों के अभिभावक भी इस रोग से संक्रमित हो गये हैं, जिसकी जानकारी बच्चों ने ही दिया है.

शुक्रवार को कक्षा एक की अनामिका, निशांत, कक्षा दो उज्जवल यादव, आकांक्षा कक्षा तीन गोल्डी कक्षा चार विकास यादव सहित 20 बच्चों में लक्षण दिखाई देने पर बच्चों को घर भेज दिया गया. इसके बाद, इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया और मौके पर टीम पहुंची. सीएचसी अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी शर्मा ने बताया कि बच्चों में चिकेनपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं. कल टीम भेजकर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी. उधर, इसे लेकर गांव में दहशत है.

Dimple Yadav

Recent Posts

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

11 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

21 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

46 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

47 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

54 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

1 hour ago