खेल

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को महिला टी20 विश्व कप में 97 रन से रौंदा

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप में खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए यहां न्यूजीलैंड पर 97 रन की एकतरफा जीत दर्ज की. एलीसा हीली ने 55 रन की पारी खेली जो 2020 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल के बाद उनका इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.

कप्तान मेग लेनिंग ने 41 जबकि एलिस पैरी ने 40 रन का योगदान दिया जिससे ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को नौ विकेट पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली ही गेंद पर सूजी बेट्स का विकेट गंवा दिया जिससे टीम पूरी पारी के दौरान कभी नहीं उबर पाई और अंतत: 14 ओवर में सिर्फ 76 रन पर ढेर हो गई.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एशलेग गार्डनर ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 12 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे पांच बार के चैंपियन ने अपने अभियान की शुरुआत दबदबे वाली जीत के साथ की. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने चौथी गेंद पर ही बेथ मूनी (00) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने लिया ताहुहु (37 रन पर तीन विकेट) की गेंद पर ईडन कार्सन को कैच थमाया.

ये भी पढ़ें- WI-W vs ENG-W T20: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया, एक्लेस्टोन ने चटकाए तीन विकेट

हीली और लेनिंग ने इसके बाद पारी को संभाला. दोनों ने पावर प्ले में स्कोर एक विकेट पर 47 रन तक पहुंचाया जो टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती छह ओवर में टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. हीली और लेनिंग ने दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। एमेलिया केर (23 रन पर तीन विकेट) ने लेनिंग को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा.

ताहुहु ने अगले ओवर में गार्डनर (03) को कार्सन के हाथों कैच कराके ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 76 रन किया. हीली और पैरी ने इसके बाद जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने सिर्फ 28 गेंद में 50 रन जोड़े. हीली ने ताहुहु की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर कैच थमाया.

पैरी और ग्रेस हैरिस (छह गेंद में 14 रन) ने आठ गेंद में 22 रन जोड़े लेकिन हैरिस इसके बाद रन आउट हो गईं. पैरी ने एमेलिया पर चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर पगबाधा हो गईं। जेस जोनासेन भी इसी ओवर में खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं. एलेना किंग (01) और ताहलिया मैकग्रा (08) भी कोई कारनामा नहीं कर सकीं.

भाषा

Recent Posts

क्या है स्पेन का हाउसिंग संकट जिसने देश को मध्यावधि चुनाव में ला खड़ा किया?

Spain Housing Crisis: जानिए क्या है स्पेन में बढ़ते किराए और आवास संकट जिस कारण…

11 minutes ago

पूर्व CJI बीआर गवई ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा पत्र, कॉलेजियम पर जातिगत भेदभाव के लगाए आरोप; न्यायिक नियुक्तियों में मांगा समान प्रतिनिधित्व

BR Gavai: पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर न्यायपालिका…

25 minutes ago

चुनाव से पहले सीएम योगी ने ब्यूरोक्रेसी का किया पोस्टमार्टम, नोएडा से वाराणसी तक के बदले पुलिस कमिश्नर

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं. वाराणसी,…

28 minutes ago

आयुष्मान भारत कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचे हैं? इलाज शुरू कराने से पहले इन जरूरी बातों को जरूर जान लें

आयुष्मान भारत कार्ड से मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकती है, लेकिन सिर्फ कार्ड होना…

48 minutes ago

13 साल बाद प्रेमी को छोड़ ससुराल लौटी पत्नी, पति से बोली- साथ रखो वरना ऊपर पहुंचा दूंगी

Mirzapur News: मिर्जापुर में 13 साल पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला…

1 hour ago

आम आदमी पार्टी के नेता और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित आरोपी दीपक सिंगला को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में…

1 hour ago