Bharat Express DD Free Dish

बलरामपुर में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

Opium Cultivation: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया. प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की, पौधों को जब्त किया और कई लोगों को हिरासत में लिया. जांच जारी है.

Opium Cultivation: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आते ही प्रशासन ने सख्त कदम उठाए. जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर भेजा गया और कलेक्टर, एसपी व जज की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की गई. करीब तीन एकड़ में फैली अफीम की फसल को जब्त किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है.

राजनीतिक प्रतिक्रिया

इस मामले पर पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम और भानु प्रताप सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दुर्ग और बलरामपुर में अफीम की खेती का खुलासा बीजेपी सरकार के सुशासन की पोल खोलता है. दोनों नेताओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

खेती का खुलासा

कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरा गांव के घसोड़ा में यह अवैध खेती की गई थी. जांच में सामने आया कि झारखंड के एक व्यक्ति ने चार एकड़ जमीन लीज पर लेकर अफीम की खेती की थी. पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पौधों को जप्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें-दिल्ली-NCR में आग का तांडव: उत्तम नगर में 400 झुग्गियां राख, नोएडा की फैक्ट्री में भी लगी भीषण आग; मची चीख-पुकार

आगे की जांच

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अवैध काम में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा. प्रशासन का कहना है कि इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read