Digvijay Singh Statement: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत में गुस्सा है. इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है, जिसने सियासी हलचल बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो हिंसा हो रही है, वह भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही कार्रवाइयों की प्रतिक्रिया है.
दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?
दिग्विजय सिंह ने कहा,
“जो हालात हमारे देश में हैं, वहां वही धर्मांध ताकतें अल्पसंख्यकों के खिलाफ जिस तरह से कार्रवाई कर रही हैं, उसी का रिएक्शन बांग्लादेश में हो रहा है.”
उन्होंने बांग्लादेश के अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस से अपील की कि हिंदू और ईसाई समुदाय पर हो रहे हमलों की सख्त निंदा की जाए और कार्रवाई की जाए.
बीजेपी विधायक का तीखा जवाब
दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा,
“दिग्विजय सिंह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वह भारत के नागरिक हैं या पाकिस्तानी आईएसआई के एजेंट. क्या वह अलकायदा के प्रवक्ता हैं?”
उन्होंने सवाल उठाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों का भारत से क्या संबंध है.
आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप
रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह हमेशा आतंकवादियों के पक्ष में रहे हैं. उन्होंने कहा,
“इंस्पेक्टर मोहन शर्मा की मौत हो या मुंबई बम धमाके, दिग्विजय सिंह ने आतंकियों को सम्मानित किया है. आज भी जब बांग्लादेश में मंदिर जलाए जा रहे हैं, निर्दोष हिंदुओं को मारा जा रहा है, तब भी वह आतंकियों के समर्थन में बोल रहे हैं.”
ये भी पढ़ें-तुर्किये में बड़ा विमान हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 5 की मौत
कांग्रेस पर गंभीर आरोप
बीजेपी विधायक ने कहा कि कांग्रेस पहले जिन्ना के साथ थी और अब अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक आतंकवाद के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि देश की जनता सब जानती है और ऐसे बयानों को कभी स्वीकार नहीं करेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




