Bharat Express DD Free Dish

Jet Crash Bangladesh: काम न आई बांग्लादेश की नफरत! भारत बांग्लादेश भेज रहा बर्न स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम

Jet Crash Bangladesh: बांग्लादेश में बर्न स्पेशलिस्ट भेजने के मामले पर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बांग्लादेश को आवश्यक चिकित्सा सहायता पहुंचायी जा रही है. इसी के तहत भारत से बर्न स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और नर्सों की टीम को ढाका भेजा जा रहा है.

Jet Crash Bangladesh: काम न आई बांग्लादेश की नफरत! भारत बांग्लादेश भेज रहा बर्न स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम - भारत एक्सप्रेस

Jet Crash Bangladesh, Bangladesh Air Force F-7BGI, school plane crash, burn victims treatment, India medical aid, PM Modi condolence, Dhaka hospitals, Bangladesh jet accident, burn specialists India, aircraft crash casualties.

Jet Crash Bangladesh: जो बांग्लादेश भारत से नफरत में आए दिन जहरीले बयान देता रहता है. उसी को अब जरूरत पड़ने पर भारत की याद आ गई. दरअसल बांग्लादेश ने जेट हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए भारत से मदद मांगी है. अब भारत दया दिखाते हुए दिल्ली से एक बर्न स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और नर्स की एक टीम बांग्लादेश भेज रहा है. इसके साथ ही बर्न मरीजों के इलाज में काम आने वाले जरूरी मेडिकल इक्विपमेंट्स को भी भेज रहा है.

दरअसल सोमवार की दोपहर बांग्लादेश वायुसेना का ट्रेनी विमान तकनीकी खराबी के कारण एक स्कूल कैंपस के ऊपर गिर गया. ये विमान चीन के द्वारा बनाया गया F-7BGI था. इस हादसे में अबतक 31 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 28 छात्र, 2 स्कूल के स्टॉफ और पायलट हैं.

Jet Crash Bangladesh में 165 लोग घायल

इस हादसे में कुल 165 लोग घायल हो गए. जिसमें से 78 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. ये सभी बर्निंग केस हैं. इसलिए बांग्लादेश ने भारत से मदद की मांग की है.

Jet Crash Bangladesh पर पीएम मोदी ने जताया दुख

वहीं इस हादसे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया. पीएम मोदी ने बांग्लादेश को हर संभव मदद का भरोसा दिया.

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

वहीं बांग्लादेश में बर्न स्पेशलिस्ट भेजने के मामले पर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बांग्लादेश को आवश्यक चिकित्सा सहायता पहुंचायी जा रही है. इसी के तहत भारत से बर्न स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और नर्सों की टीम को ढाका भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Pakistan में ऑनर किलिंग! कबीलायी लोगों ने गोली मारकर की महिला की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला?

विदेश मंत्रालय का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो घायलों को इलाज के लिए भारत भी लाया जा सकता है.

दिल्ली के दो डॉक्टर शामिल

बताया जा रहा है कि बांग्लादेश जा रही टीम में दिल्ली के दो डॉक्टर शामिल हैं. जिसमें एक सफदरगंज अस्पताल के हैं और दूसरा राम मनोहर लोहिया अस्पताल से हैं.

दर्दनाक है अस्पतालों का हाल

बांग्लादेश के अखबारों ने बताया है कि ढाका के अस्पतालों में मातम पसरा हुआ है. जले हुए लोगों के परिजनों को उनके ठीक होने की उम्मीद कम लग रही है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read