देश

Bareilly: सरकारी स्कूल में ‘लब पे आती है दुआ’ पर बवाल, हिंदू संगठनों ने कहा- यह मदरसे जैसा, प्रिंसिपल सस्पेंड

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सरकारी स्कूल में मदरसों में होने वाली प्रार्थना ‘मेरे अल्लाह बुराई से बचाना’ कराए जाने का मामला सामने आया है. इसका एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद ही हिंदूवादी संगठनों ने इसका जमकर विरोध किया था. वीडियो में स्कूल के बच्चों से ‘मेरे अल्लाह बुराई से बचाना’ प्रार्थना कराई जा रही थी. इस मामले में बीएसए (BSA) ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के अध्यापक नायक सिद्दीकी को सस्पेंड कर दिया है.

हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि मुस्लिम टीचर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं. प्रार्थना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी टीचरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

पूरा मामला बरेली के फरीदपुर परा मोहल्ले में स्थित कंपोजिट कमला नेहरू उच्च प्राथमिक विद्यालय का है. जहां स्कूल के अंदर बच्चों से मुहम्मद इकबाल की कविता ‘लब पे आती है दुआ’ का पाठ कराने का वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य और एक शिक्षा मित्र पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. शिक्षा विभाग ने स्कूल के प्रिंसिपल नाहिद सिद्दीकी को भी निलंबित कर दिया है और शिक्षा मित्र वजीरुद्दीन के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें-  मैंने बच्चों से कहा विदेश में ही बस जाओ, भारत में माहौल ठीक नहीं- RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर घमासान

हालांकि, प्रिंसिपल नाहिद सिद्दीकी का कहना है कि जब यह घटना हुई तो वह स्कूल में नहीं थी क्योंकि वो 12 दिसंबर से छुट्टी पर गई थे. बरेली के जिस सरकारी स्कूल में यह घटना हुई वहां कक्षा 1 से 8 में 265 बच्चे पढ़ते हैं.

बता दें कि स्कूल में प्रार्थना किसी भी धर्म और मजहब को लेकर नहीं कराई जाती है. वहां तो बच्चों को इंसानियत और सभी को मिलजुलकर रहने के लिए सिखाया जाता है. लेकिन बरेली के इस सरकारी स्कूल में मदरसों में होने वाली प्रार्थना कराई जा रही थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

6 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

6 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

6 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

7 hours ago