Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: “राम के नाम पर राजनीति नहीं कर रही भाजपा” निमंत्रण विवाद पर आचार्य सत्येंद्र दास ने उद्धव और संजय राउत को सुनाईं खरी-खोटी

UP News: श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि, भव्य अभिषेक के लिए निमंत्रण केवल उन लोगों को ही दिया गया है, जो भगवान राम के भक्त हैं.

आचार्य सत्येंद्र दास (फाइल फोटो ANI)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले इस पर जमकर सियासत जारी है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के सैकड़ों वीवीआईपी और साधु-संतों को निमंत्रण भेजा गया है तो कई विपक्षी दलों ने इस पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं और न्योता को लेकर लगातार विवाद जारी है. इसी बीच श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का भी बयान सामने आया है. उन्होंने उद्धव ठाकरे और संजय राउत के बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि, 22 जनवरी को मंदिर के भव्य अभिषेक के लिए निमंत्रण केवल उन लोगों को ही दिया गया है, जो भगवान राम के भक्त हैं.

 

पीएम की ये भक्ति है

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आचार्य सत्येंद्र दास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि,, “निमंत्रण केवल उन लोगों को दिया जाता है जो भगवान राम के भक्त हैं. यह कहना पूरी तरह से गलत है कि भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है, हमारे प्रधानमंत्री का हर जगह सम्मान किया जाता है. उन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत काम किया है. यह यह राजनीति नहीं है, यह उनकी भक्ति है.” इसी के साथ ही उन्होंने पीएम की प्रशंसा की. बता दें कि हाल ही में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने निमंत्रण को लेकर कहा था कि, उन्हें उद्घाटन के लिए निमंत्रण नहीं मिला है. इसी बयान पर हमला बोलते हुए आचार्य सत्येंद्र दास ने टिप्पणी की है.

 

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: पर्यटकों के लिए अयोध्या बनी पहली पसंद, फुल हुई काशी-अयोध्या-प्रयागराज सर्किट की बुकिंग, गोवा-आगरा-जयपुर फेल

उद्धव ने कही थी ये बात

रविवार यानी 31 दिसंबर को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि, राम मंदिर उद्घाटन को लेकर उनको अभी तक निमंत्रण नहीं दिया गया है. इसी के साथ ही उन्होंने इस मसले को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला था और कहा था कि, “प्राण प्रतिष्ठा समारोह का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. मंदिर के उद्घाटन समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम में तब्दील नहीं किया जाना चाहिए या इसे किसी एक पार्टी के इर्द-गिर्द नहीं घूमना चाहिए.” हालांकि उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर को लेकर अपने पिता बाल ठाकरे के द्वारा किए ग संघर्ष को याद किया और कहा कि वह राम मंदिर के उद्घाटन से बहुत प्रसन्न हैं.

भगवान राम को करेंगे अपना उम्मीदवार घोषित

तो वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भी राम मंदिर उद्घाटन को लेकर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया था. शनिवार (30 दिसंबर) को भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए संजय राउत ने कहा कि, “पार्टी जल्द ही चुनावों के लिए भगवान राम को अपना उम्मीदवार घोषित करेगी.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital