देश

‘एक थी कांग्रेस..’, पंजाब CM भगवंत मान बोले- अब कोई मां अपने बच्चे को दुनिया की यह सबसे छोटी कहानी सुना सकती है, BJP ने ली चुटकी

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल एक ऐसी बात कह दी..जिससे कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी पर लाल-ताते हो गए. मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पर तंज कसा. मान बोले— “अब दिल्ली और पंजाब में कोई मां अपने बच्चे को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती है कि एक थी कांग्रेस.”

मान की इस बात पर कांग्रेस के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं के बयान आ रहे हैं. BJP नेता मान के बयान से खफा नहीं हैं, बल्कि वे इसके जरिए कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘इंडिया’ गठबंधन का मखौल उड़ा रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने भगवंत मान के बयान पर कहा, “एक ओर केजरीवाल और पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री एक जहाज में बैठकर गठबंधन-गठबंधन खेलते हैं और दूसरी ओर वे कांग्रेस के खिलाफ बयान दे रहे हैं. ये नूरा कुश्ती खेलकर दिल्ली और पंजाब की करोड़ों जनता को बेवकूफ बनाने और उनकी आंखों में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है.”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ मंगलवार को बोले— “असल में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली और पंजाब में पूरी तरह फेल हो चुकी है और यह फेल पार्टी अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रही है.”

यह भी पढ़िए: ‘ये लालू यादव का मकर जाल है, इसमें वो नीतीश को फंसाना चाहते हैं…’, बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्यों दिया ऐसा बयान?

इससे एक दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से सोमवार को पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी. जहां पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था कि ‘पंजाब कांग्रेस लोकसभा चुनाव में AAP के साथ उतरने के पक्ष में नहीं है. पार्टी नेता हाईकमान को बता चुके हैं कि अगर पार्टी मिलकर चुनाव लड़ती है तो उसका नुकसान होगा. तो क्या आप कांग्रेस के साथ जाएंगे?’

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

21 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

48 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

59 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago