देश

“सभी राज्यों में बनेगी BJP की सरकार”, चुनाव से पहले CM पुष्कर धामी ने किया दावा, बताई ये वजह

Assembly Elections 2023: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है. लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए इन राज्यों का चुनाव काफी महत्तवपूर्ण होने वाला है, क्योंकि लोकसभा के फाइनल से पहले इन राज्यों के चुनावों को सेमी-फाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. इन्हीं चुनावों से कहीं न कहीं अंदाजा हो जाएगा कि विपक्षी पार्टियां लोकसभा चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए कितना तैयार हैं. इस बीच अब पॉलीटिक्स भी हाई हो गई है. सभी  नेता अपनी-अनपी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं.

वहीं चुनावों को लेकर तमाम एजेंसियों ने सर्वे करना शुरू कर दिया है कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बन सकती है. वहीं इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का भी बयान सामने आया हैं. उन्होंने भी बीजेपी की जीत का दावा किया है.

‘सभी प्रदेशों की जनता बीजेपी की सरकार चाहती है’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन राज्यों में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा कि, “सभी प्रदेशों की जनता बीजेपी की सरकार चाहती है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि मैंने बीजेपी के लिए राजस्थान, मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों का एक भाव देखा है और उससे पहले हैदराबाद और तेलंगाना में भी देखा है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से आगे बात करते हुए कहा कि, ”देश की जनता आज डबल इंजन की सरकार चाहती है. जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ा है. भाजपा हर जगह जीतेगी.”

यह भी पढे़ं- MP Election: मध्यप्रदेश में वंशवाद से तौबा! शहजादों को नहीं मिल रहा बीजेपी का टिकट, जानें कौन-कौन रहे खाली हाथ

कब-कब होंगे चुनाव

केवल छत्तीसगढ़ में ही 2 फेस में चुनाव होगा, इसके अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में एक फेस में ही चुनाव होगा. छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी. जबकि मिजोरम में 7 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर वोट डाले जाएंगे. सभी राज्यों को नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

11 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

11 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

23 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

31 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago