देश

Israel Hamas War: हमास के हमलों का समर्थन करने वालों पर यूपी पुलिस का एक्शन, AMU छात्रों ने बिना परमिशन मार्च निकाला तो दर्ज किया मुकदमा

प्रकाश सिंह. पश्चिमी एशिया में छिड़ी इजरायल-फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास की जंग को लेकर दुनिया का रूख दोतरफा हो गया है. मुस्लिम देशों की अधिकतर अवाम जहां इजरायल के विरुद्ध आवाज उठा रही है, तो वहीं शेष दुनिया आतंक के खिलाफ जंग में इजरायल का समर्थन कर रही है. भारत में समुदाय विशेष के लोगों ने हमास के हमलों का समर्थन किया, यहां बरेली और अलीगढ़ समेत कई शहरों में मुस्लिम सड़कों पर भी उतरे.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में सैकड़ों छात्र 8 अक्टूबर को हमास के पक्ष में पैदल मार्च करते नजर आए, उन्‍होंने ‘अल्‍लाह हू अकबर’ के नारे लगाते हुए फिलिस्तीन के साथ खड़े होने की बातें कीं. वो इजरायल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, जबकि सरकार ने संकट की घड़ी में इजरायल के साथ खड़े होने का स्‍टैंड लिया है. आतंकी संगठन हमास का समर्थन करने वालों का पता लगाते हुए यूपी पुलिस ने अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि एमयू के कई छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है.

समुदाय विशेष के लोगों ने बिना अनुमति विरोध मार्च निकाला था

मिली जानकारी के मुताबिक ये एफआईआर थाना सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज की आख्या पर दर्ज की गई है और इसी के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुटी है. इस सम्बंध में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने मीडिया को जानकारी दी कि, रविवार देर शाम को एएमयू में इजरायल-फिलिस्तीन के अंतरराष्ट्रीय मामले को लेकर बिना अनुमति विरोध मार्च निकाला गया था. इस दौरान छात्रों ने आपत्तिजनक नारेबाजी की गई थी. इस मामले में चौकी इंचार्ज अजहर हसन द्वारा जांच के बाद आख्या सौंपी गई है. इसी के बाद चौकी इंचार्ज की आख्या के आधार पर थाना सिविल लाइन में नामजद मोहम्मद खालिद ,मोहम्मद आसिफ इफ्तेखार, मोहम्मद नावेद और कामरान के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जा रही है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि फिलहाल एएमयू में पूर्णतः शांति कायम है.

ये भी पढ़ें- इस्लामिक देशों ने दी फिलिस्तीन को शाबाशी, अब इजरायल के साथ खड़े हो गए ये दो मुस्लिम मुल्क!

फिलिस्तीन के समर्थन में मुस्लिम छात्रों ने की थी नारेबाजी

रविवार को एएमयू के छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में तमाम विवादित नारे लगाए थे और छात्रों ने डक पॉन्ड से बाब-ए-सैयद तक पैदल मार्च निकाला था. इस दौरान छात्रों ने फिलिस्तीन को आजाद करने की मांग भी उठाई थी. इस पूरे मामले को लेकर प्रकरण में क्षेत्राधिकारी और चौकी इंचार्ज से रिपोर्ट मांगी गई थी.

‘आतंकियों का गढ़ है एएमयू’

प्रदेश के सन्ननिर्माण बोर्ड के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने एएमयू के छात्रों द्वारा फिलिस्तीन समर्थन में निकाले गए मार्च की कड़ी निन्दा की है और कहा है कि, एएमयू आतंकवादियों का गढ़ बन चुका है इसे शीघ्र बंद कर देना चाहिए. यह हिंदुओं के पैसे से यूनिवर्सिटी संचालित हो रही है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि, आतंकवाद विश्व स्तरीय समस्या बन गई है और अधिकांश आतंकवादी मुस्लिम ही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago