Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को दिया बड़ा तोहफा, हर परिवार को मिलेगी इतनी यूनिट बिजली फ्री

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने जनता के हित में एक बड़ा ऐलान किया है.

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को दिया बड़ा तोहफा, हर परिवार को मिलेगी इतनी यूनिट बिजली फ्री- भारत एक्सप्रेस

Bihar free electricity, Nitish Kumar announcement, 125 units free power, Bihar elections 2025, solar energy Bihar, electricity subsidy Bihar, domestic consumers benefit, Nitish Kumar scheme, Bihar government news, power scheme Bihar, CM Nitish Kumar X post, Bihar energy plan, Bihar politics 2025, Assembly elections Bihar, electricity for poor families

Bihar News: बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होना तय है. इसको लेकर सभी पार्टियों ने युद्ध स्तर पर तैयारियां भी तेज कर दी है. सरकार और विपक्ष की तरफ से वादों की बौछार हो रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक बड़ा ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद से ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई.

125 यूनिट तक बिजली फ्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने हर परिवार को 125 यूनिट बिजली फ्री (Electricity Free) देने का ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers) में खुशी का माहौल है. इसका सीधा फायदा लाखों लोगों को मिलने वाला है. मुख्यमंत्री के इस फैसले से सीधे आम लोगों को लाभ मिलेगा. जो लोग बिजली बिल चुकाने में असमर्थ थे उनके लिए राहत भरी खबर हैं.

सोशल मीडिया पर पोस्ट

बता दें, नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दी है.. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं. अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा. इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा. हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा.

कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी. इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी.

क्यों करना पड़ा ऐलान ?

कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार (Bihar) में अक्टूबर-नवंबर (October–November) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) हो सकते हैं. जिसे लेकर सभी पार्टियां जीत पक्की करने के लिए तैयारियों में जुट गई हैं. हर पार्टी अपने-अपने हिसाब से जनता को लुभाने के लिए योजनाओं का ऐलान कर रही है. वहीं नीतीश कुमार ने 125 यूनिट बिजली फ्री (100 Units of Electricity Free) करने का ऐलान करके एक बड़ा दांव खेल दिया है. इस योजना के ऐलान से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंचेगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read