Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिहार में दिल्ली गैंगरेप जैसा मामला, पहले गुप्तांग में लकड़ी डाली…अब छत से नीचे फेंका

Begusarai Gangrape Case: बेगूसराय में चार महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला को आरोपियों ने कथित तौर पर घर की छत से नीचे फेंक दिया. परिवार का आरोप है कि केस वापस लेने और सरकारी सहायता के तीन लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

begusarai-gangrape-victim-attacked-case-withdrawal-pressure

पहले गुप्तांग में लकड़ी डाली...अब छत से नीचे फेंका

Begusarai Gangrape Case/Ravi Shankar Sharma: बिहार में इस समय ऐसा लगता है कि पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है. अपराधी बिना डर के अपराध को अंजाम दे रहे हैं और सरकार क्राइम और अपराध को परिभाषित करने में लगी हुई है. ऐसा ही मामला बेगूसराय से आया है. यहां हुई घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. दरअसल चार महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म की दरिंदगी झेल चुकी पीड़िता पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है. आरोप है कि केस वापस लेने का दबाव बना रहे बदमाशों ने महिला को उसके ही घर की छत से नीचे फेंक दिया.

जानकारी के मुताबिक करीब 15 फीट नीचे गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. राहत की बात यह है कि महिला फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घटना चकिया थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी भोगल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

4 महीने पहले किया था गैंगरेप

बीते 11 जून की रात इसी महिला के साथ पांच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. दरिंदगी की हद पार करते हुए आरोपियों ने महिला के गुप्तांग में लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया था. इस मामले में पांच में से चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि पांचवां आरोपी बाहर था.

पीड़िता के पति का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे. कई बार घर पहुंचकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. सोमवार की रात बदमाश अचानक उनके घर पहुंचे. पहले उन्होंने आसपास रहने वाले उनके भाई के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और छिपकर बैठ गए.

सरकार से मिले पैसे भी मांग रहे रेपिस्ट

कुछ देर बाद जब उनकी भाभी ने दरवाजा खुलवाने के लिए पीड़िता को फोन किया तो महिला अपने कमरे से बाहर निकली. इसी दौरान दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और घर की छत पर ले गए. आरोप है कि वहां से बदमाशों ने महिला को नीचे फेंक दिया. करीब 15 फीट नीचे गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं.

घटना के बाद आसपास के लोग जुटने लगे तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़िता के पति का कहना है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे थे कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बदमाश सरकारी सहायता के रूप में मिले तीन लाख रुपये को लेकर भी दबाव बना रहे थे. उनका कहना था कि पीड़िता के पास 3 लाख रुपये हैं और वह रकम उन्हें दी जाय.

बर्बाद हो चुका है कानून व्यवस्था

इधर, घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस सक्रिय हुई और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने नामजद आरोपी भोगल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- ये कैसे भगवान हैं? DMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से सभी सेवाएं ठप, दर-दर भटक रहे मरीज

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना की शिकार महिला को आखिर कब तक न्याय के लिए डर और धमकियों के साये में जीना पड़ेगा? क्या आरोपियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होगी, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा का भरोसा मिल सके?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital