Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bengaluru News: केएसआर रेलवे स्टेशन पर उद्यान एक्सप्रेस में लगी आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद, मची अफरा-तफरी

बेंगलुरु में क्रांतिवीरा संगोल्ली रायन्ना (KSR) रेलवे स्टेशन पर शनिवार (19 अगस्त) को सुबह उद्यान एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई. आग लगते ही स्टेशन पर अरा-तफरी मच गई.

उद्यान एक्सप्रेस में लगी आग

बेंगलुरु में क्रांतिवीरा संगोल्ली रायन्ना (KSR) रेलवे स्टेशन पर शनिवार (19 अगस्त) को सुबह उद्यान एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई. आग लगते ही स्टेशन पर अरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है. ट्रेन में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी जुटे हुए हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

उद्यान एक्सप्रेस मुंबई से बेंगलुरु स्टेशन के बीच चलती है

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, उद्यान एक्सप्रेस मुंबई से बेंगलुरु स्टेशन के बीच चलती है. केएसआर रेलवे स्टेशन आखिरी स्टॉपेज है. जहां पर यात्रियों के उतरने के बाद अचानक ट्रेन में आग लगी. हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है. मौके पर रेलवे के अधिकारी जायजा ले रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital