Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आज निर्विवाद रूप से पूरी दुनिया पीएम मोदी का लोहा मानती है- ‘मन की बात, श्री अन्न के साथ’ कार्यक्रम में बोले भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

सिंधु अपार्टमेंट में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय शामिल हुए.

BENN Upendra Rai

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय

Mann Ki Baat 100th Episode: पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड के जरिए रविवार को देश को संबोधित किया. पीएम मोदी के इस संबोधन को भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं ने सुना. इस दौरान देश के तमाम राज्यों में इस खास कार्यक्रम को सुनने के लिए बीजेपी ने बड़े स्तर पर तैयारियां की थीं. दिल्ली में भी स्वतंत्रता सेनानी श्रीगोपाल गुप्ता फाउंडेशन द्वारा ‘मोदी जी की मन की बात, मिलेट्स ब्रेकफास्ट के साथ’ ‘श्री अन्न’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सिंधु अपार्टमेंट में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय शामिल हुए. इस अवसर पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा कि सबसे उत्तम दान वह होता है जो व्यक्ति विशेष के चेहरे पर या आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान ला दे.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने कहा, “वो दान कुछ अच्छी बातें भी हो सकती हैं. अस्पताल में बीमार पड़े व्यक्ति को कोई गुलाब का फूल दे और उसके चेहरे पर मुस्कान बिखर जाए. ये भी अच्छा से अच्छा दान है. गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने 5 तरह के यज्ञ बताए जिसमें उन्होंने ज्ञान यज्ञ को, जप यज्ञ को और ध्यान यज्ञ को सबसे बड़ा दान बताया. तो प्रधानमंत्री जी ने दान के रूप में सूचनाओं का ज्ञान, भाव का ज्ञान और अंतिम आदमी के चेहरे पर मुस्कान लाने का ज्ञान दिया है, वो बहुत अहम है. ”

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कहा, “प्रधानमंत्री जितना नीचे से ऊपर तक पहुंचे हैं, कहीं न कहीं उनके मन की संवेदनाएं अभी भी जिंदा हैं, बहुत मजबूत हैं और वो आम आदमी के लिए धड़कती हैं. पीएम के पद पर पहुंचने के बाद भी वह इसके लिए वक्त निकाल लेते हैं, ये बहुत ही काबिले-तारीफ है. व्यक्तिगत रूप से पीएम मोदी ने अपने जीवन में कुछ भी संग्रह नहीं किया, कुछ भी नहीं बनाया. परिवार तक छोड़ दिया.”

उन्होंने कहा, “अगर वो परिवारवाद का विरोध करते हैं और उस पर उंगली उठाते हैं तो उनको पूरा हक है, ऐसे आदमी को ही ये हक दिया जाना चाहिए. आज निर्विवाद रूप से पूरी दुनिया उनका लोहा मानती है. वे लगातार पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहे हैं. मैं मन की बात के 100वें एपिसोड के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital