गीतकार जावेद अख्तर को किया गया सम्मानित.
कवि, गीतकार और लेखक गोपाल दास ‘नीरज’ की छठी पुण्यतिथि के मौके पर राजधानी दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर को ‘महाकवि नीरज सम्मान-2024’ से सम्मानित किया गया.
भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक उपेन्द्र राय ने जावेद अख्तर को ‘महाकवि नीरज सम्मान-2024’ से सम्मानित किया. इस दौरान जावेद अख्तर को सीएमडी उपेन्द्र राय ने एक लाख रुपये का चेक सम्मान स्वरूप सौंपा.
इसके अलावा फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर को भी काव्यांजलि कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया. अन्नू कपूर को भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय ने स्मृति चिन्ह देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.
‘नीरज सम्मान समारोह’ का आयोजन भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय और गोपाल दास नीरज के पुत्र मृगांक प्रभाकर की ओर से किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में प्रेस क्लब के अलावा हिंदी अकादमी और महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट भी शामिल हैं. सीएमडी उपेंद्र राय इस ट्रस्ट के संरक्षक हैं.
-भारत एक्सप्रेस
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…
गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…
नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…
Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…
मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…