देश

Bharat Express Urja Summit: 7 अगस्त को मुंबई में सजेगा भारत एक्सप्रेस ‘ऊर्जा समिट’ का मंच, शामिल होंगी दिग्गज हस्तियां

Bharat Express Urja Summit: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क 7 अगस्त को मुंबई में Urja Summit का आयोजन करने जा रहा है. जिसमें महाराष्ट्र सरकार के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य के ऊर्जा मंत्री के अलावा तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी.

भारत एक्सप्रेस अपने इस समिट के जरिए ऊर्जा के क्षेत्र में महाराष्ट्र सरकार की ओर से किए जा रहे कामों, उत्पादन, वितरण और मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा करेगा.

बता दें कि महाराष्ट्र भारत में बिजली का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है. ग्रामीण विद्युतीकरण, नवीकरणीय ऊर्जा विकास, क्षमता वृद्धि और नियामक संस्थान निर्माण में महाराष्ट्र को व्यापक रूप से बिजली क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में से एक के रूप में जाना जाता है. हालांकि ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार की ओर से किए जा रहे तमाम प्रयासों के बावजूद कई चुनौतियों का सामना प्रदेश कर रहा है.

सरकार किसानों के लिए मुफ्त बिजली, मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0, लोगों के लिए कम टैरिफ, किसानों और MSME के लिए सब्सिडी जैसी योजनाओं के अलावा सरकार अलग-अलग उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम कर रही है.

यह भी पढ़ें- जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्छेद-370 हटने के आज 5 साल पूरे, PM मोदी ने कहा- जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी हमारी सरकार

इतना ही नहीं, महाराष्ट्र 2025 तक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनने के लिए भी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. जिसमें ऊर्जा क्षेत्र भी अहम भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

भारत एक्सप्रेस ऊर्जा समिट के इस मंच पर सत्ता और विपक्ष के साथ ही प्रमुख नौकरशाहों, उद्योग विशेषज्ञों और इस क्षेत्र से जुड़े प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाकर महाराष्ट्र की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और उसे पूरा करने के लिए उठाए जा रहे प्रभावी कदमों के बारे में चर्चा करेगा. ऊर्जा समिट का आयोजन 7 अगस्त को शाम 4 बजे से होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

7 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

7 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

7 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

13 minutes ago

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

35 minutes ago

‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…

36 minutes ago